फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Couple including three died in bike collision in Dungarpur

Rajasthan: डूंगरपुर में बाइकों की टक्कर में दंपती सहित तीन की मौत, हादसे में घायल दो बच्चियां हुईं अनाथ

Fri, 16 Dec 2022 12:05 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 16 Dec 2022 12:05 PM IST
सार

दोनों बाइकों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में मृतक दंपती की बेटियों सहित चार लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Couple including three died in bike collision in Dungarpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डूंगरपुर के धम्बोला थाना क्षेत्र के गड़ा गोकुल गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं मृतक दंपती की दो बेटियां सहित चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डूंगरपुर के डोलवरिया ओडा आंतरी निवासी गोवर्धन पुत्र मोहन रोत अपनी पत्नी रेखा रोत, बेटी इशिका (3 साल) और चारु (2 साल) के साथ बाइक पर अपने ससुराल गड़ागोकुल

विज्ञापन

जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी बाइक प्रवीण की बाइक से टकरा गई। प्रवीण के साथ रेखा और एक अन्य व्यक्ति था। 


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक बाइक सवार प्रवीण डिंडोर की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोनों बच्चियों सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस से सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान गोवर्धन रोत और उसकी पत्नी रेखा रोत की भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों शवों को सीमलवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे में मृतक दंपती की दोनों बेटियों सहित 4 घायलों का इलाज जारी हैं। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चियां अनाथ हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed