फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   couple arrested for religious conversion attempt in jodhpur

Rajasthan: जोधपुर में धर्मांतरण के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, दंपती गिरफ्तार

Mon, 23 May 2022 05:40 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 23 May 2022 05:40 PM IST
सार

जोधपुर में धर्मांतरण का प्रयास करवाने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
couple arrested for religious conversion attempt in jodhpur
जोधपुर में धर्मांतरण का प्रयास - फोटो : Social Media

विस्तार

जोधपुर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में धर्मांतरण करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मामले के विरोध में रविवार की रात हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। शिकायत के बाद एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


हिंदू संगठन के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर बोरोनाडा एसीपी जयप्रकाश अटल मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर उन्हें शांत करवाया। थानाधिकारी सुमेरदान ने बताया कि  किसी धर्म विशेष के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को लेकर रिपोर्ट दी गई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुड़ी भगतासनी के सेक्टर दो गांधी गृह में रहने वाले बिहार के एक परिवार को कई दिनों से कुछ लोग धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रहे थे। रविवार रात को उनके घर उन लोगों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया और धर्मांतरण की कोशिश शुरू की। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को मिली, वो मौके पर जमा हो गए। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धर्मांतरण को लेकर कुड़ी भगतासिनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसके बाद मूल रूप से तमिलनाडू के रहने वाले दंपती को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed