फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Corruption in Indira Gandhi Urban Employment Guarantee Scheme  in Sirohi councilor recorded statement in ACB

Sirohi: इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, पार्षद ने ACB में दर्ज कराए बयान, करोड़ों के घोटाले की अंदेशा

Sat, 14 Oct 2023 09:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 14 Oct 2023 09:06 PM IST
सार

नगरपालिका पार्षद बारोट ने बताया कि शहरी नरेगा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एसीबी मुख्यालय से प्राथमिक जांच के आदेश हो गए हैं। मैंने भी अपने बयान दर्ज करा दिए हैं।  

विज्ञापन
Corruption in Indira Gandhi Urban Employment Guarantee Scheme  in Sirohi councilor recorded statement in ACB
पार्षद भवनीश बारोट ने दर्ज कराए बयान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही नगरपालिका पार्षद भवनीश बारोट ने नगर पालिका आबूरोड में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में भुगतान में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत जयपुर एसीबी मुख्यालय में दी थी। एसीबी की ओर से मामले की जांच के आदेश सिरोही एसीबी चौकी को दिए गए। इसे लेकर शनिवार को पार्षद भवनीश बारोट ने अपने बयान दर्ज कराए साथ ही उनके पास मौजूद सबूत भी दिए।  

विज्ञापन


पार्षद भवनीश बारोट ने बताया कि बीते दिनों एसीबी की एक जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इस दौरान आबूरोड में इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एक परिवाद पेश किया था। शिकायत में बताया गया कि झाड़ी कटिंग और सफाई के नाम पर एक करोड़ से अधिक का भुगतान कर दिया है।  उनकी शिकायत पर जिला कलेक्टर ने जांच कमेटी गठित की, लेकिन नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार झींगोंनिया ने जांच कमेटी को रिकॉर्ड ही उपलब्ध नहीं कराया, साथ ही जांच को भी प्रभावित किया। इसी प्रकार तरह के अन्य काम करते हुए करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है।
विज्ञापन


नगरपालिका पार्षद बारोट ने बताया कि शहरी नरेगा में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एसीबी मुख्यालय से प्राथमिक जांच के आदेश हो गए हैं। मैंने भी अपने बयान दर्ज करा दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed