{"_id":"5edcafad70c71509837127d5","slug":"coronavirus-rajasthan-live-updates-hindi-news-covid19-positive-cases-crossed-10-thousands","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना से तीन और मौत, 48 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10385 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में कोरोना से तीन और मौत, 48 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 10385 हुई
Sun, 07 Jun 2020 02:49 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 07 Jun 2020 02:49 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक राजस्थान में कोरोना वायरस से रविवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 234 हो गई है। साथ ही 48 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 10,385 हो गई है।
विज्ञापन
संक्रमितों में से 2,545 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह साढ़े 10 बजे तक जयपुर में दो और बारां में एक और मरीज की मौत हो गई। अन्य राज्यों के दो और रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
इससे राज्य में मरने वालों की संख्या 234 हो गई है। केवल जयपुर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 108 हो गई है जबकि जोधपुर में 21 और कोटा में 18 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 12 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं रविवार सुबह साढे दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 48 नए मामले सामने आए हैं। इनमें जयपुर में 24, भरतपुर में चार, झुंझुनूं और कोटा में तीन-तीन, चित्तोडगढ़ और अन्य राज्यों से दो-दो तथा अलवर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, दौसा, जालौर, नागौर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टौंक, और झालावाड़ में एक-एक मामला सामने आया।
राजधानी जयपुर में रविवार को 24 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2,212 हो गई। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ ही 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।