{"_id":"5e37986b8ebc3e4b3a57b179","slug":"coronavirus-negative-report-of-three-people-admitted-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनावायरस : जयपुर में भर्ती तीन लोगों की जांच निगेटिव, अलवर में 300 मरीजों को रखने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनावायरस : जयपुर में भर्ती तीन लोगों की जांच निगेटिव, अलवर में 300 मरीजों को रखने की व्यवस्था
Mon, 03 Feb 2020 09:20 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 03 Feb 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती तीन लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी। इन तीन लोगों को शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और निगरानी में रखा गया था।
विज्ञापन
सवाई माधो सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस मीणा ने बताया कि तीनों लोगों के नमूने भेजे गए थे और उनके विषाणु से संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। इस बीच, अलवर के ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में उन 300 लोगों को रखने के लिए प्रबंध किया गया है जिन्हें चीन के वुहान से लाया जा रहा है। कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर वुहान में ही है।
विज्ञापन
इस संबंध में केंद्र के साथ समन्वय कर रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि यात्रियों का जत्था अब तक नहीं पहुंचा है और उनके सोमवार को यहां पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दो छात्रावासों में 300 बिस्तर तैयार किए गए हैं और पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है। अलवर के उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि यात्रियों को पृथक रखा जाएगा और 28 दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी।