{"_id":"61c8bd28a36f08067d65ce98","slug":"coronavirus-maximum-46-people-were-infected-in-jaipur-after-six-months-62-new-patients-in-the-state-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस : जयपुर में छह महीने बाद सर्वाधिक 46 लोग हुए संक्रमित, एक दिन में तीन गुना से ज्यादा बढ़े केस, प्रदेश में 62 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस : जयपुर में छह महीने बाद सर्वाधिक 46 लोग हुए संक्रमित, एक दिन में तीन गुना से ज्यादा बढ़े केस, प्रदेश में 62 नए मरीज
Mon, 27 Dec 2021 12:36 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:36 AM IST
सार
राजस्थान में सबसे ज्यादा 46 मामले अकेले जयपुर से हैं। जयपुर में 6 महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा लोग कोविड पॉजिटिव आए हैं। जिसके बाद एक ही दिन में संक्रमित 3 गुना से ज्यादा बढ़ गए। इससे पहले एक दिन में औसतन 15 पॉजिटिव केस आ रहे थे। इसी साल 19 जून को जयपुर में 55 मामले आए थे।
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में रविवार को कोरोना के मामलों में एक बड़ा उछाल देखने को मिला है। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में 62 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राजस्थान में सबसे ज्यादा 46 मामले अकेले जयपुर से हैं। जयपुर में 6 महीने बाद एक दिन में सबसे ज्यादा लोग कोविड पॉजिटिव आए हैं। जिसके बाद एक ही दिन में संक्रमित 3 गुना से ज्यादा बढ़ गए।
विज्ञापन
राज्य सरकार के लिए चिंता का कारण बन रहा कोरोना
इससे पहले एक दिन में औसतन 15 पॉजिटिव केस आ रहे थे। इसी साल 19 जून को जयपुर में 55 मामले आए थे। जयपुर में बढ़ते केस अब राज्य सरकार के लिए चिंता का कारण बन गए हैं। राहत बस इतनी है कि नए मरीजों में कोई भी गंभीर नहीं बताया जा रहा।
विज्ञापन
राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 318
राजस्थान मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, आज जयपुर के अलावा उदयपुर में 4, बीकानेर, गंगानगर में 3-3, अजमेर, प्रतापगढ़ में 2-2 और सीकर, जोधपुर में एक-एक केस सामने आए हैं। पूरे राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 318 हो गई है।
विज्ञापन
वैशाली नगर इलाके में 5 केस तो एक ही परिवार से : सीएमएचओ
जयपुर सीएमएचओ के मुताबिक सबसे ज्यादा 6 केस वैशाली नगर इलाके में मिले हैं। इसमें 5 केस तो एक ही परिवार से हैं। इसके अलावा दुर्गापुरा में भी मिले 5 में से 4 केस एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
एक ही परिवार के 4 व 5 लोगों के संक्रमित मिलने पर उनके घर के आस-पास कंटेंनमेंट जोन बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीं सभी संक्रमितों को होम आईसोलेशन में रखा गया है, क्योंकि इनमें से कोई भी ऐसा नहीं है जो विदेश से आया हो। जयपुर में दिसंबर महीने की रिपोर्ट देखे तो 26 दिन में 317 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 28 ओमिक्रॉन केस हैं। जयपुर कोरोना केस के मामलों में राजस्थान का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बनता जा रहा है।
केवल एक केस ग्रामीण क्षेत्र का बाकी शहर से
जयपुर में रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, केवल एक केस ग्रामीण क्षेत्र बगरू में मिला है। वहीं, शेष 45 केस जयपुर शहर नगर निगम में पाए गए हैं। वैशाली नगर, दुर्गापुरा के अलावा सोडाला में 5, मानसरोवर, मालवीय नगर, सी-स्कीम, अजमेर रोड पर 3-3, गलता गेट, तिलक नगर, लालकोठी में 2-2 और अन्य 10 जगहों पर एक-एक केस मिले हैं।