{"_id":"5ebe371c3120d16be206566d","slug":"coronavirus-live-updates-in-rajasthan-covid19-cases-increase-in-jaipur-ajmer-jodhpur-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कोरोना के 55 नए मामले मिले, 4589 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कोरोना के 55 नए मामले मिले, 4589 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
Fri, 15 May 2020 12:00 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 15 May 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 55 और मामले शुक्रवार सुबह तक सामने आने के बाद राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4589 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोटा से 29, जयपुर से 11, उदयपुर से नौ व झुंझूनू, करौली, दौसा, डूंगरपुर, बारां और भरतपुर से एक एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन
वहीं राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 125 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 63 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।
विज्ञापन