फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus: Italian tourist die due to heart attack who recovered from Covid 19 infection 

कोराना वायरस: संक्रमण से ठीक हुए इटली के पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Fri, 20 Mar 2020 02:38 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Fri, 20 Mar 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Italian tourist die due to heart attack who recovered from Covid 19 infection 
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से ठीक हुए इटली के 69 वर्षीय पर्यटक की गुरुवार-शुक्रवार की मध्रात्रि को जयपुर के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सवाईमान सिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी ने बताया कि फोर्टिस अस्पताल के अनुसार इटली के पर्यटक की गुरुवार-शुक्रवार की अर्धरात्रि को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इटली का पर्यटक दिल और फेफडे़ का मरीज था और सवाईमान सिंह चिकित्सालय में उसका कोरोना वायरस का उपचार करने के बाद उसे गुरुवार को फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। डॉ भंडारी ने कहा बीमारी से उबरने के बाद, उन्होंने निजी अस्पताल में शिफ्ट करना पसंद किया, इसलिए उन्हें अनुमति दी गई।
विज्ञापन




सवाईमान सिंह चिकित्सालय से ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दी गई थी। हमारी ओर से वो फिट थे। उल्लेखनीय है कि इटली के 69 वर्षीय पर्यटक और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उपचार के बाद दोनों की पुन: जांच की गई जिसमें वे स्वस्थ पाए गए थे। उनकी पत्नी को सवाईमानसिंह चिकित्सालय से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed