{"_id":"61dda57a5a4f8b70af78eee8","slug":"corona-in-rajasthan-6366-cases-and-4-death-of-covid-19-reported-in-rajasthan-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Rajasthan: राजस्थान में आज कोरोना के 6366 मामले सामने आए, 4 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Rajasthan: राजस्थान में आज कोरोना के 6366 मामले सामने आए, 4 की मौत
Tue, 11 Jan 2022 09:13 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 11 Jan 2022 09:13 PM IST
सार
राज्य में संक्रमण की स्थिति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नेता, मंत्री, भी अब इसकी जद में आ चुके हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में कोरोना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में आज कोरोना के 6366 मरीज़ सामने आए हैं। 2166 मरीजों के साथ जयपुर हॉट स्पॉट बना हुआ है। वहीं, प्रदेश में ऐक्टिव मरीजों की संख्या 30 हजार को पार कर गई है। संक्रमण के कारण आज 4 मौत भी दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कुल 8978 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
राज्य में संक्रमण की स्थिति का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नेता, मंत्री, भी अब इसकी जद में आ चुके हैं। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भी 1 सहकर्मी, और संगठन मंत्री चन्द्रशेखर भी संक्रमित हो चुके है। इसके अलावा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की भी तबीयत खराब बताई जा रही है। आज 11 जनवरी से प्रदेश में नई गाइडलाइन प्रभावी हो गई है। अब शाम 8 बजे से सभी बाजार बंद होगे। पुलिस ने बिना बात 8 बजे के बाद घूमने वालों की गाड़ी जब्त करने की चेतावनी भी जारी की है ।
विज्ञापन
अस्पताल का बुरा हाल
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच राजकीय जिला अस्पताल बारां में कुत्ते से लेकर सभी प्राणी अस्पताल में घूम रहे हैं। वार्ड में ही एक बैल भी देखा गया है। इस कारण मरीजों पर खतरा मंडरा रहा है। किसी को जानलेवा चोट भी लग सकती है। किसी अधिकारी की ओर से इस दिक्कत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन