Rajasthan: दौसा में फिर कोरोना की दस्तक, महुवा ब्लॉक में एक पॉजिटिव मिलने से हड़कंप
एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मेडिकल टीम अलर्ट हो गई है। सीएमएचओ ने अब कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन में कोविड के नए वेरिएंट से हालात बुरे हैं। इसको देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने प्रदेश में भी एहतियात बरतने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी बीच दौसा जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महुवा ब्लॉक में एक कोविड पॉजिटिव केस मिला है। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। फिलहाल मरीज को मेडिकल टीम की निगरानी में होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएमएचओ डॉ सुभाष बिलोनिया ने बताया कि कोरोना केस मिलने के बाद मेडिकल टीम अलर्ट कर दिया गया है। कोविड जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्ड पर भी स्क्रिनिंग कराई जाएगी। साथ ही अस्पतालों में आने वाले मरीजों की सैम्पलिंग होगी।