फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Convict serving a life sentence for murder escapes from jail after he was found missing during roll call.

अजमेर: हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी जेल से भागा, हाजिरी में गायब मिला तो मचा हड़कंप; तलाश तेज

Thu, 17 Sep 2026 04:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Sep 2026 04:16 PM IST
सार

अजमेर केंद्रीय कारागार की खुली जेल से हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी अजहरुद्दीन उर्फ कुका फरार हो गया। नियमित हाजिरी के दौरान उसके गायब होने का पता चला। सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Convict serving a life sentence for murder escapes from jail after he was found missing during roll call.
अजमेर की खुली जेल से उम्रकैदी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर केंद्रीय कारागार की खुली जेल से हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया। जेल प्रशासन को कैदी के गायब होने का पता नियमित हाजिरी के दौरान चला। इसके बाद जेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

फरार कैदी की पहचान अजहरुद्दीन उर्फ कुका के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में दोषी है और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत अदालत से उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। उसे अजमेर के खुले बंदीगृह में रखा गया था।

विज्ञापन


पढे़ं: जोधपुर जेल की बैरक में कैसे पहुंचा मोबाइल?: हिस्ट्रीशीटरों की पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधिकारियों के अनुसार, खुले जेल परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बंदियों की हाजिरी ली जा रही थी। इसी दौरान अजहरुद्दीन उर्फ कुका अनुपस्थित मिला। जेल कर्मचारियों ने परिसर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसके फरार होने की पुष्टि हुई।

जेल अधीक्षक की ओर से सिविल लाइंस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस और जेल प्रशासन यह भी जांच कर रहे हैं कि कैदी किस समय और किस रास्ते से खुली जेल से बाहर निकला। उसके फरार होने की परिस्थितियों की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed