फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Controversy over loudspeakers in Ganpati festival in Bhilwara

Rajasthan: गणपति महोत्सव में लाउडस्पीकर बंद कराने पर विवाद, पार्षद और थानाप्रभारी में जमकर हुई तकरार

Thu, 01 Sep 2022 02:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 01 Sep 2022 02:12 PM IST
सार

थाना प्रभारी का कहना है कि सरकार ने लाउडस्पीकर पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद लाउडस्पीकर जोर से बज रहा था। इसलिए मैंने इसे बंद करवाया था।

विज्ञापन
Controversy over loudspeakers in Ganpati festival in Bhilwara
भीलवाड़ा में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद - फोटो : Social Media

विस्तार

भीलवाड़ा में गणपति महोत्सव के पहले दिन बुधवार को लाउडस्पीकर को लेकर हंगामा हो गया। समय से पहले लाउडस्पीकर बंद करवाने पर लोग पुलिस पर ही भड़क गए। इसको लेकर स्थानीय पार्षद सागर पांडे और थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा के बीच तीखी तकरार हो गई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शहर के संजय कॉलोनी में गणपति महोत्सव को लेकर कार्यक्रम आयोजित था। पहले दिन ही बुधवार शाम को सुभाष नगर थाना प्रभारी ने समय से पहले लाउडस्पीकर बंद करने को कहा। ऐसे में लोग गुस्सा हो गए। लाउडस्पीकर बंद कराने को लेकर स्थानीय पार्षद सागर पांडे और थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा के बीच काफी बहस हुई। उसके बाद लोगों ने बीचबचाव करके मामला शांत करवाया।

विज्ञापन


थानाधिकारी नंदलाल रिणवा का कहना है कि राज्य सरकार की गाइडलाइन अनुसार लाउडस्पीकर पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद भी डीजे संचालित हो रहा था। ऐसे में सरकारी गाइडलाइन की पालना करवा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed