फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Controversial statement of Sant Prakashdas Maharaj says If you want to live in country you have to worship cow

Rajasthan: जो गाय का नहीं वो पाकिस्तान जाए, संत प्रकाशदास बोले- देश में रहना है तो गाय को पूजना होगा, वीडियो

Fri, 13 Jan 2023 09:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 Jan 2023 09:24 PM IST
सार

टोंक जिले में एक भजन संध्या में संत प्रकाशदास महाराज ने कहा कि जो गाय का नहीं हुआ वो पाकिस्तान चला जाए। इस राष्ट्र में रहना है तो गाय को पूजना होगा। वन्दे मातरम् कहना होगा। ये देश और भाजपा गौ माता पर टिकी है।

विज्ञापन
Controversial statement of Sant Prakashdas Maharaj says If you want to live in country you have to worship cow
संत प्रकाशदास महाराज ने विवादित बयान दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र के डोरडी सागर की गौशाला में हुई भजन संध्या में संत प्रकाशदास महाराज ने विवादित बयान दिया है। मालपुरा विधायक द्वारा गौशाला को एंबुलेंस देने की घोषणा याद दिलाते हुए संत प्रकाशदास ने कहा कि जो गाय का नहीं हुआ वो पाकिस्तान चला जाए।  इस राष्ट्र में रहना है तो गाय को पूजना होगा। वन्दे मातरम् कहना होगा। ये देश और भाजपा गौ माता पर टिकी है। अब संत के इस विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संत का ये बयान दो दिन पुराना बताया जा रहा  

विज्ञापन


दरअसल, करीब तीन महीने पहले टोड़ारायसिंह क्षेत्र में समाजिक कार्यक्रम था। इसमे मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, संत प्रकाशदास महाराज समेत कई गणमान्य लोग थे। इस मौके पर उन्होंने विधायक चौधरी ने गौसेवकों की मांग पर एक एंबुलेंस विधायक कोष से देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन




उसके करीब 15 दिन बाद MLA चौधरी ने निष्काम गौशाला टोड़ा रायसिंह के लिए 11 अक्टूबर 2022 को  हाइड्रोलिक सिस्टम ऑन रोड गो सेवा एंबुलेंस वाहन ऑन रोड खरीदने के लिए जिला परिषद को स्वीकृति के अनुशंसा कर दी थी। लेकिन जिला परिषद ने यह कहकर इसकी प्रशासनिक और  वित्तीय स्वीकृति नहीं दी कि संस्था का तीन साल का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसको  लेकर MLA ने प्रयास भी किए, लेकिन इसे स्वीकृति नहीं मिली। 

बीते बुधवार को डोरडी सागर की गौशाला में भजन संध्या थी। उसमे हजारों लोग आए हुए थे। इसमें संत प्रकाश दास महाराज भी मौजूद थे। भजनों के दौरान बीच-बीच में दानदाता गौशाला के लिए सहयोग राशि भी बोल रहे थे। इस दौरान संत प्रकाशदास को MLA चौधरी द्वारा एंबुलेंस की घोषणा याद आ गई और माइक पर उन्होंने कहा कि काल करे सो आज कर, आज करे सो अब, पल में प्रलय होइगा, बहुरे करेगा कब? दान दाता सहयोग राशि यही दे जाना। 


उन्होंने विधायक चौधरी का उदाहरण देते हुए कहा कि कई लोग सहयोग राशि बोल जाते हैं, फिर देते नहीं हैं। उसे लेने के लिए गौसेवकों की चप्पल ही टूट जाती ही। MLA की एंबुलेंस अब तक नहीं मिली, कई पेंच बता दिए। गौसेवकों की बाइकों के टायर ही घस गये, उन्होंने मंच से लोगों को ये भी कहा कि ये बात वहां ( MLA) तक पहुंचा देना कि MLA साहब फिर चुनाव आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी गीदड़ से सिंह ( शेर) हार जाये।  

10 दिन बाद ही कर दी थी अनुशंसा  
मालपुरा विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने कहा- मैं संतों का आदर करता हूं। मैं इसमें गलत नहीं हूं, मैंने तो घोषणा के 10-15 बाद ही एंबुलेंस की अनुशंसा कर दी थी, लेकिन गौशाला समिति का तीन साल का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसलिए उसके बजट को जिला परिषद से स्वीकृति नहीं मिली। मैंने तो गोसेवकों को विकल्प बताया कि इस एंबुलेंस को नगर पालिका को दिला दूं, जो कॉल करते ही गौशाला के लिए आ जाएगी। लेकिन, उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed