फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Controversial statement of BJP MP Narendra Khichar said that Gandhiji got Subhash Chandra Bose assassinated

Rajasthan: भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा-गांधीजी ने कराई थी सुभाष चंद्र बोस की हत्या

Mon, 27 Jun 2022 03:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 27 Jun 2022 03:17 PM IST
सार

झुंझुनू से भाजपा सांसद नरेंद्र खीचड़ ने अपने बयान को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं गांधीजी का सम्मान करता हूं। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
Controversial statement of BJP MP Narendra Khichar said that Gandhiji got Subhash Chandra Bose assassinated
नरेंद्र खीचड़ - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के झुंझुनू जिले से भाजपा सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने विवादित बयान दिया है। भाजपा सांसद ने कहा कि गांधीजी ने सुभाष चंद्र बोस को मरवाया था। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सांसद खीचड़ 25 जून को बाकरा गांव में स्वतंत्रता सेनानी श्योलाल खीचड़ की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में गए थे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की हत्या महात्मा गांधी ने करवाई थी। प्रधानमंत्री तो एक को ही बनना था। गांधी ने सुभाष चंद्र बोस को चुनाव के लिए राजी तो कर लिया लेकिन उन्हें मरवा भी दिया। सांसद ने यह भी कहा कि राजा-महाराजाओं के समय से ही यह परंपरा रही है कि बेटा ही बाप को कत्ल करके राज करता है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के समय भी यह भावना थी।

विज्ञापन

सांसद खीचड़ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवाद बढ़ता देख खीचड़ ने सफाई दी। सांसद ने कहा कि मेरे कहने का मतलब वह नहीं था। मेरे कहने का मतलब था कि आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री सुभाष चंद्र बोस को बनना चाहिए था। गांधी चाहते तो सुभाष चंद्र बोस प्रधानमंत्री बन सकते थे।


 

उन्होंने कहा कि मैं बस यह कहना चाह रहा था कि गांधी के कारण ही सुभाष चन्द्र बोस प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। गांधी ने सुभाषचन्द्र बोस का पॉलिटिकल मर्डर कर दिया। ना कि सच में जान से मार दिया। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला जा रहा है। मैं गांधीजी के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति हूं। दफ्तर में उनकी फोटो लगा रखी है।

भरत सिंह ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
वहीं पूर्व मंत्री व सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने सांसद नरेंद्र खीचड़ के बयान पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सांसद खीचड़ के बयान को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा कि इस प्रकार की टिप्पणी करने पर नरेंद्र खीचड़ को संसद की सदस्यता से बर्खास्त किया जाए। उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह राष्ट्र हित में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed