{"_id":"64d8befcc8fcba071902001d","slug":"contract-cleaners-of-alwar-district-hospital-on-strike-for-two-days-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: दो दिन से हड़ताल पर जिला अस्पताल के ठेका सफाईकर्मी, वार्डों में कचरा जमा, इसलिए काम किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: दो दिन से हड़ताल पर जिला अस्पताल के ठेका सफाईकर्मी, वार्डों में कचरा जमा, इसलिए काम किया बंद
Sun, 13 Aug 2023 05:01 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 13 Aug 2023 05:01 PM IST
सार
सफाईकर्मियों का कहना है कि हमारी समस्या पर अस्पताल प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब जब तक हमें पूरे महीने का मानदेय नहीं मिलता हम काम पर नहीं लौटेंगगे। 31 दिन काम कर 26 दिन का वेतन नहीं लेंगे।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी हड़ताल पर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिला अस्पताल के सफाईकर्मी दो दिन से हड़ताल पर हैं। रविवार को भी वे काम पर नहीं लौटे। उनका कहना है कि पूरे महीने का मानदेय नहीं मिलने तक काम पर नहीं लौटेंगे। अब तक 31 दिन काम करने पर 26 दिन का वेतन मिल रहा था। लेकिन, अब हमें पूरा वेतन चाहिए। जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों ने कहा कि पहले हमें पूरा बकाया पैसा दिया जाए।
विज्ञापन
सफाईकर्मी धनीराम ने बताया कि हमारी समस्या पर अस्पताल प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। हम पीएमओ में भी शिकायत कर चुके हैं। उनका कहना है कि वे ठेकेदार के कर्मचारी हैं, अस्पताल के नहीं। सफाईकर्मियों ने बताया कि वह अपनी मांग को लेकर पहले भी हड़ताल कर चुके हैं। हर बार आश्वासन दिया जाता है कि पूरे 30 दिन का वेतन दिया जाएगा, लेकिन ठेकेदार मनमर्जी से वेतन जारी करता है।
विज्ञापन
वार्डों में जमा हुआ कचरा
हड़ताल के कारण अस्पताल परिसर और वार्डों में कचरा इकट्ठा हो गया है। इससे मरीजों और परिजनों को भी संक्रमण का डर है। उनका कहना है कि दो दिन से वार्ड में सफाई नहीं हो रही है। ना चादरें बदली गईं हैं और ना ही कचरा उठाया गया है।
विज्ञापन