{"_id":"4a890cda-1524-11e2-abb2-d4ae52bc57c2","slug":"construction-of-sabarmati-irrigation-project-is-in-progress","type":"story","status":"publish","title_hn":"साबरमती लघु सिंचाई योजना का निर्माण प्रगति पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साबरमती लघु सिंचाई योजना का निर्माण प्रगति पर
उदयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 17 Oct 2012 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर जिले की कोटड़ा तहसील में पानी संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए 29.83 करोड़ की लगात से बनाए जा रहे साबरमती बांध का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के पूर्ण होने पर कोटड़ा क्षेत्र के आदिवासियों को पेयजल एवं सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
साबरमती लघु सिंचाई परियोजना में अभी तक सात करोड़ 54 लाख 93 हजार रूपये व्यय किये जा चुके हैं। जल संसाधन विभाग के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में 65.84 लाख रूपये अब तक खर्च किये जा चुके हैं। इस परियोजना में कुल भराव क्षमता 654.80 मिलियन घनफुट है। इसके पूर्ण होने पर तहसील के 14 गांवों की 950 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। सिंचाई के अलावा 320 मिलियन घनफुट जल कोटड़ा कस्बे को पेयजल के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को उपलब्ध कराया जाना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
यह योजना साबरमती नदी के अधिशेष जल को रोककर जो व्यर्थ बहकर चला जाता था, सिंचाई एवं पेयजल सुविधा विकास के उद्देश्य से बनाई गई है। साबरमती सिंचाई परियोजना आदिवासी बहुल कोटड़ा तहसील के बीकरनी गांव के निकट साबरमती नदी पर बनाई जा रही है।
विज्ञापन