{"_id":"5c03ab77bdec2241634222d9","slug":"congress-who-ruled-for-55-years-cheated-the-public-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया : राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया : राजनाथ सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Updated Sun, 02 Dec 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि देश पर 55 साल तक शासन करने वाली इस पार्टी ने देश की जनता को छला और धोखा दिया है। राजनाथ ने रविवार को अलवर में चुनावी रैली को में कांग्रेस पर भारत को दुनिया के गरीब देशों में कतार में खड़ा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ‘‘हमने जनता की आंखें में धूल झोंक कर राजनीति नहीं की है जनता की आखों में आंख डालकर राजनीति की है।’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आंकड़े दर्शाते हैं कि कांग्रेस ने 55 साल में राजस्थान में क्या किया और वसुंधरा राजे की सरकार ने राजस्थान के विकास के लिये क्या काम किया है। 50 साल में कांग्रेस ने केवल 103 आईटीआई खोले जबकि राजे ने अपने पांच वर्षो के कार्यकाल में 958 आईटीआई खोले हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव आने पर कांग्रेस के लोग मंदिर पहुंच जाते हैं। इससे पहले मंदिर में जाकर उनको पूजा करते नहीं देखा गया। कांग्रेस के लिये मंदिर और गाय चुनावी मुद्दा हो सकता है लेकिन भाजपा के लिये मंदिर चुनावी स्टंट नहीं हो सकता । यह हमारे सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग है।’’
विज्ञापन
राजनाथ ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर कोई मुद्दा नहीं है। यह तो हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है। मुद्दा तो आतंकवाद है और पाकिस्तान इस पर चर्चा कर सकता है। यदि पाकिस्तान को लगता है कि वह अकेले अपने दमखम पर आतंकवाद से मुकाबला नहीं कर सकता तो वह अपने पड़ोसी देश भारत का भी सहयोग ले सकता है।