{"_id":"5cf964dbbdec22076c4ee996","slug":"congress-serves-notice-to-rajasthan-mla-over-remarks-against-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने पर कांग्रेस विधायक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने पर कांग्रेस विधायक को नोटिस
Fri, 07 Jun 2019 12:39 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/जयपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान कांग्रेस में नेताओं की बयानबाजी लगातार जारी है। दोनों बड़े नेताओं के बीच का झगड़ा समर्थकों की गुटबाजी में बदलने के बाद कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ टिप्पणी करने वाले विधायक को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विधायक पृथ्वीराज मीणा ने बुधवार को कहा था कि गहलोत को पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और उन्हें बदल कर सचिन पायलट को मुख्य मंत्री बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस ने अपने अन्य नेताओं को भी एडवाइजरी जारी कर मीडिया या सोशल मीडिया में बयानबाजी से बचने की हिदायत दी है। कांग्रेस ने कहा कि इससे पार्टी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है।
विज्ञापन
उधर दिल्ली में कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री गहलोत के इस्तीफे की बात करने वाले विधायक को प्रदेश नेतृत्व द्वारा नोटिस देने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र पर कोई समझौता नहीं करते।