मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ बोले कांग्रेस विधायक, 'पायलट को बनना चाहिए सीएम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक विधायक ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेनी चाहिए। इसके साथ ही विधायक पृथ्वीराज मीणा ने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, उनकी वजह से बहुमत आएगा। क्योंकि सीएम अशोक गहलोत का प्रभाव खत्म हो चुका है। जाट, गुर्जर नराज है, ऐसे में उन्हें वोट कौन देगा?
Congress MLA Prithviraj Meena: Sachin Pilot CM banna chaiye, uski wajah se bahumat aayatha. Unka (Rajasthan CM Ashok Gehlot ) prabhav nahi raha ab. Jat naraz, Gurjar naraz, vote dega kaun? Yuva aadmi CM banta hai kuch karta hai. #Rajasthan pic.twitter.com/2jJmxGDGJ7
— ANI (@ANI) June 5, 2019
बता दें कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य में सभी 25 सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा और उसके बाद से पार्टी में खेमेबाजी और खींचतान चल रही है। टोडाभीम सीट से कांग्रेस विधायक मीणा ने यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'जब पार्टी सत्ता में होती है तो हार की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की होती है और अगर पार्टी विपक्ष में होती है तो यह जिम्मेदारी पार्टी अध्यक्ष की रहती है।'
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री गहलोत ने हाल ही में एक टीवी चैनल को साक्षात्कार में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को कम से कम जोधपुर सीट पर पार्टी की हार की जिम्मेदारी तो लेनी ही चाहिए क्योंकि वह वहां शानदार जीत का दावा कर रहे थे। इसके बाद गहलोत व पायलट के समर्थन में अलग अलग बयान आ रहे हैं।