फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Amin Kagzi protested against Minister Parsadi Lal Meena regarding transfer policy

Rajasthan: अपने ही सरकार के मंत्री के घर के बाहर कांग्रेस विधायक का धरना, तबादलों को लेकर जताई नाराजगी

Sat, 25 Jun 2022 02:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 25 Jun 2022 02:35 PM IST
सार

मंत्री नाराज विधायक को मनाकर अपने आवास के अंदर ले गए। इस धरने को लेकर सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अपने कुनबे को एक रखने में गहलोत नाकाम साबित हो रहे हैं।

विज्ञापन
Congress MLA Amin Kagzi protested against Minister Parsadi Lal Meena regarding transfer policy
धरने पर बैठे अमीन कागजी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस में फिर अंतकर्लह उभरकर सामने आ रही है। गहलोत सरकार के एक मंत्री के खिलाफ अशोक गहलोत के करीबी विधायक ही धरने पर बैठ गए। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना के आवास के बाहर कांग्रेस विधायक अमीन कागजी धरने पर बैठ गए और समर्थकों के साथ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


विधायक अमीन कागजी ने आरोप लगाया कि विधायकों से बिना पूछे ही तबादले कर दिए गए हैं। उनकी बातों को सुना नहीं गया है। हमारी विधानसभा क्षेत्र में बिना पूछे और बिना सहमति के ट्रांसफर होने के कारण अधिकारी सुनता नहीं है। जिसके कारण विधायक की अपने क्षेत्र में किरकिरी होती है। अधिकारी काम भी नहीं करते है क्योंकि तबादले सीधे मंत्री स्तर से हुए हैं। विधायक कुछ नहीं कर सकता। अमीन कागजी ने कहा कि चार डॉक्टरों के तबादले को लेकर मेरे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। मैंने मंत्री से कहा था कि मैं डॉक्टरों के तबादले के पक्ष में नहीं हूं लेकिन इसके बावजूद उनका तबादला कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सिफारिश पर एक भी तबादला या तबादला रद्द नहीं किया गया।

विज्ञापन


मंत्री मनाकर ले गए आवास के अंदर
विधायक अमीन कागजी ने कहा कि धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक आदेश नहीं मिलते हैं। हालांकि, मंत्री प्ररसादी लाल मीणा नाराज विधायक को मनाने आए और उन्होंने विधायक को धरने से उठाने का प्रयास किया। काफी मान-मनुहार के बाद विधायक मंत्री के आवास के अंदर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने विधायक के धरने को लेकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि गहलोत राज में तबादला एक अलग ही इंडस्ट्री बन चुका है। इसके बावजूद अपने कुनबे को एक रखने में गहलोत नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव को देखकर प्रलोभन के उपहार स्वरूप तबादले खोले गए लेकिन इसके बावजूद जो खेल होना था, वो हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed