फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress membership campaign in-charge Mumtaz Masih told BJP's membership campaign fake

Ajmer: कांग्रेस के सदस्यता अभियान प्रभारी पहुंचे अजमेर, भाजपा के अभियान को बताया फर्जी

Sun, 27 Mar 2022 08:29 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 27 Mar 2022 08:29 PM IST
सार

कांग्रेस के सदस्यता अभियान के प्रभारी मुमताज मसीह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा फर्जी और बेमानी है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है।

विज्ञापन
Congress membership campaign in-charge Mumtaz Masih told BJP's membership campaign fake
मुमताज मसीह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस के सदस्यता अभियान के प्रभारी मुमताज मसीह ने अजमेर क्लब में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह ने कहा कि भाजपा के आंकड़े फर्जी हैं। भाजपा मिस कॉल पर सदस्यता देकर आमजन को मिसगाइड कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा फर्जी और बेमानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक शताब्दी से अधिक समय का गौरवमयी इतिहास रहा है और कांग्रेस विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी है। कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम में उल्लेखनीय योगदान था और कांग्रेस का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक बलिदान का इतिहास रहा है।  

विज्ञापन

मसीह ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'मिस कॉल दो सदस्य बनो' अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि आज किसी भी व्यक्ति के मोबाइल से मिस कॉल देने से वह भाजपा का मेंबर बन सकता है। जबकि कांग्रेस में डिजिटल और मैनुअल सदस्यता में सदस्य का वोटर आईडी नंबर सहित समस्त विवरण अंकित होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता गांव-गांव ढाणी-ढाणी जाकर कांग्रेस की रीति-नीतियों को आमजन तक पहुंचाएंगे और सदस्य बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यता अभियान के बाद बनाए जाएंगे ब्लॉक अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है और सदस्यता अभियान के बाद जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाएंगे। सदस्यता अभियान के प्रभारी मुमताज मसीह का अजमेर क्लब में पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में साफा और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed