फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress leader Namo Narayan Meena sought ticket from Bamanwas assembly seat in Sawai Madhopur

Rajasthan: केंद्रीय मंत्री रहे कांग्रेस नेता मीणा ने विस चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल, यहां से पेश की दावेदारी

Fri, 18 Aug 2023 09:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 18 Aug 2023 09:56 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश करने के बाद सियासी चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं। ऐसे में ही सवाल उठ रहा है कि क्या नमो नारायण मीणा को लोकसभा चुनाव में जीतने का भरोसा नहीं है इसलिए वे विधानसभा चुनाव में टिकट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
Congress leader Namo Narayan Meena sought ticket from Bamanwas assembly seat in Sawai Madhopur
कांग्रेस नेता नमो नारायण मीणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपीए सरकार में मंत्री रहे नमो नारायण मीणा ने राजस्थान विधानसभा में चुनाव लड़ने की पेशकश की है। उन्होंने सवाई माधोपुर की बामनवास विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरने के लिए ताल ठोक दी है । 

विज्ञापन


दरअसल, नमोनारायण मीणा कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। उन्होंने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर बामनवास विधानसभा सीट से अपनी दवेदारी पेश कर दी। कांग्रेस पर्यवेक्षक जावेद मिर्जा के सामने पत्रकारों से बात करते हुए नारायण ने कहा कि वे सांसद और केंद्र की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। लेकिन, इस बार क्षेत्र की जनता की मांग पर वे कांग्रेस के टिकट पर बामनवास विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने बातयता कि टिकट को लेकर वे कांग्रेस पर्यवेक्षक को अपना बायोडेटा दे चुके हैं। पार्टी अगर उन्हें टिकिट देती है तो वे पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत कर दिखाएंगे।
विज्ञापन


क्या लोकसभा सीट पर जीतने का भरोसा नहीं?
पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा के विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश करने के बाद सियासी चर्चाएं भी शुरू हो गईं हैं। ऐसे में ही सवाल उठ रहा है कि क्या नमो नारायण मीणा को लोकसभा चुनाव में जीतने का भरोसा नहीं है इसलिए वे विधानसभा चुनाव में टिकट मांग रहे हैं। या फिर उन्हें डर है कि मोदी सरकार एक बार फिर सत्ता में आ रही है, इसलिए प्रदेश में ही भाग्य आजमा लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed