फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Leader Ghulam Nabi Azad Resigns Rajasthan CM Ashok Gehlot

Gulam Nabi Azad Resign: उम्मीद नहीं थी आजाद ऐसा पत्र लिखेंगे, सीएम गहलोत बोले- उनकी पहचान कांग्रेस से

Fri, 26 Aug 2022 09:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 Aug 2022 09:22 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा, आज देश में चुनिंदा 100 लोगों में से हम हैं, जिसमें गुलाम नवीं भी एक थे, अगर हाई कमान नहीं चुनता तो क्या आज वह होते। यह बचकानी बाते हैं। संजय गांधी के टाइम पर भी हम सब थे, टिप्पणी उस समय भी होती थी पर चांस सभी को मिला जो पसंद करते थे और जो नहीं करते थे।  

विज्ञापन
Congress Leader Ghulam Nabi Azad Resigns Rajasthan CM Ashok Gehlot
गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कि आज संजय गांधी के ही प्रोडक्ट हैं। उनके लगाए आरोप नए नहीं है, इंदिरा गांधी पर भी इस तरह के आरोप लगे थे। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा कि जब संजय गांधी फैसले लेते थे तो मुझे भी ठीक नहीं लगते थे, पर मैं एनएसयूआई में काम करता रहा। मेरी तरह  बहुत से लोग ऐसे थे जो संजय गांधी के फैसलों से इत्तफाक नहीं रखते थे। गुलाम नबी आजाद संजय गांधी के बहुत करीबी रहे हैं। उन्होंने पार्टी में कई पदों पर कार्य किया। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी का दौर है। कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने की उनकी अपनी सोच है। हमने 40 साल तक संजय गांधी और इंदिरा जी के साथ उनके तरीके से काम किया है। गुलाम नबी आजाद मेरे 42 साल पुराने मित्र हैं, मुझे बुरा लग रहा है। इंदिरा गांधी और संजय गांधी ने कश्मीर जाकर उनकी शादी में शामिल हुए थे। इसके बाद कांग्रेस के साथ उनका सफर शुरू हुआ था। पार्टी ने उन्हें हर पद दिया, वह हर पद पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने कहा, कांग्रेस और हाई कमान ने कभी भी कोई कसर नहीं छोड़ी, आज हमारी जो भी पहचान है वह कांग्रेस और हाई कमान के कारण है। नहीं तो 135 करोड़ के देश में कौन किसको जानता है। कुछ चुनिंदा लोगों को ही चांस मिलता है, हाई कमान के आगे बड़ी चुनौती होती है कि किसे चुने और किसे छोड़े। 


उन्होंने कहा कि आज देश में चुनिंदा 100 लोगों में से हम हैं, जिसमें गुलाम नवीं भी एक थे, अगर हाई कमान नहीं चुनता तो क्या आज वह होते। यह बचकानी बाते हैं। संजय गांधी के टाइम पर भी हम सब थे, टिप्पणी उस समय भी होती थी पर चांस सभी को मिला जो पसंद करते थे और जो नहीं करते थे। मैं सदमे मैं हूं कि एक व्यक्ति जिसे 42 साल मैं सबकुछ मिला, जिसकी पहचान कांग्रेस से हो वह ऐसा कर रहा है। यह ठीक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed