{"_id":"5870e9c24f1c1b005215c680","slug":"congress-leader-did-abusive-comment-on-pm-narendra-modi-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की अभद्र टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की अभद्र टिप्पणी
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध में शनिवार से कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर हल्ला बोल आंदोलन शुरू किया। नोटबंदी के बाद से ही आमजन को हो रही परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार पर जमकर आरोप जड़े। जयपुर में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता राजस्थान के सह प्रभारी मिर्जा इरशाद बेग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभद्र टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन
जयपुर में बेग ने बिड़ला, सहारा आदि का नाम लेते हुए पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि नोटबंदी आर्थिक आतंक है। इससे किसान, व्यापारी, मजदूर सब परेशान हैं। लोगों को अपना पैसा निकालने के लिए घंटों एटीएम की कतारों में लगा रहना पड़ रहा है। युवा बेरोजगार हो रहे हैं और गांवों में शादियां तक नहीं हो पा रहीं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस का आंदोलन सभी जिला मुख्यालय में हुआ। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे और जगह-जगह रैलियां निकाली गईं।