फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress high command returned list of appointments to Rajasthan PCC AICC meeting in Delhi tomorrow

Congress: हाईकमान ने राजस्थान PCC को लौटाई नियुक्तियों की लिस्ट, कल AICC में प्रदेश संगठन की बैठक

Wed, 05 Jul 2023 09:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 05 Jul 2023 09:55 AM IST
सार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नवंबर में प्रस्तावित हैं, लेकिन कांग्रेस संगठन अब तक खड़ा नहीं हो पा रहा है। करीब 27 से 29 जिलाध्यक्षों के पद खाली चल रहे हैं। जबकि प्रदेश सचिवों की पिछले दिनों जारी की गई सूची रोक दी गई है।

विज्ञापन
Congress high command returned list of appointments to Rajasthan PCC AICC meeting in Delhi tomorrow
राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस संगठन में खाली चल रहे पदों पर गहलोत- पायलट खेमे के बीच फंसा पेच नहीं सुलझ पा रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिवों की नियुक्ति के लिए जो लिस्ट कांग्रेस आलाकमान को पिछले सप्ताह भेजी थी, उसे हाईकमान ने आपत्ति जताते हुए वापस लौटा दिया और संशोधन करने के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान की ओर से लिस्ट लौट आए जाने पर संशोधन के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिल्ली में बैठक की और मंगलवार को सुबह से दोपहर तक दिन भर कड़ी मशक्कत की।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में नाराजगी
राजस्थान में विधानसभा चुनाव नवंबर में प्रस्तावित हैं, लेकिन कांग्रेस संगठन अब तक खड़ा नहीं हो पा रहा है। करीब 27 से 29 जिलाध्यक्षों के पद खाली चल रहे हैं। जबकि प्रदेश सचिवों की पिछले दिनों जारी की गई सूची रोक दी गई है।  जिन नेताओं के नाम रोके गए, उनमें भारी नाराजगी भीतरखाने चल रही है। प्रभारी रंधावा और पीसीसी चीफ डोटासरा ने पिछले सप्ताह संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से लंबी चर्चा करने के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिवों के नामों की सूची सौंपी थी। जिस पर हाईकमान ने ही आपत्ति जता दी। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी तक पहुंची शिकायतों के बाद उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत कर सूचियों में संशोधन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं-युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं, पायलट खेमे की नाराजगी बरकरार
नियुक्तियों की लिस्ट में महिलाओं और युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व नहीं देने, उदयपुर चिंतन शिविर की गाइडलाइन को भी दरकिनार करने के आरोप लगे हैं। साथ ही सोशल इंजीनियरिंग का ख्याल भी नहीं रखा गया। लिस्ट में सचिन पायलट ग्रुप के काफी करीबी नेताओं के नाम शामिल थे। लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह अपने ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को एडजस्ट कराना चाहते हैं। कम नाम होने पर भी आपत्ति जताई गई है। जिसके कारण रंधावा और डोटासरा को हाईकमान ने लिस्ट लौटा कर संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। 


गुरुवार को दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस संगठन को लेकर बैठक संभावित
गुरुवार को दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस संगठन को लेकर बैठक के संभावित है। चुनावी रणनीति बनाने और नेताओं की जिम्मेदारियां तय करने को लेकर सुबह 10:30 बजे से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय में बैठक प्रस्तावित है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली आएंगे या जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल लेंगे इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed