फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress councilors marks questions on the property of rajasthan leader of opposition Gulab Chand Kataria, challenge to expose

राजस्थान: कांग्रेस पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष कटारिया की संपत्ति को लेकर उठाए सवाल, खुलासा करने की दी चुनौती

Sat, 22 Jan 2022 10:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 22 Jan 2022 10:04 PM IST
सार

मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी के कुलपति को गुंडा कहने के बाद से कांग्रेस के निशाने पर हैं नेता प्रतिपक्ष, लगातार किया जा रहा है विरोध 

विज्ञापन
congress councilors marks questions on the property of rajasthan leader of opposition Gulab Chand Kataria, challenge to expose
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया - फोटो : Social Media

विस्तार

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की संपत्ति को लेकर उनके ही गृह नगर उदयपुर में सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस पार्षदों ने कटारिया की ईमानदारी पर सवाल उठाते हुए संपत्ति का खुलासा करने की चुनौती दी है। साथ ही भूमाफियाओं से संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं। उदयपुर नगर गिगम के कांग्रेस पार्षद रविंद्र पाल सिंह कप्पू, मदन सिंह बाबरवाल, गोपाल राय नागर, बतुल हबीब और सजंय मंदवानी ने कटारिया से संपत्ति को लेकर कई सवाल किए हैं। दरअसल, उदयपुर की मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह को नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने हाल ही में 'गुंडा' कह दिया था। इसके बाद से ही राजनीतिक विवाद की स्थिति बनी हुई है। कटारिया से जुडे संगठन प्रो. सिंह पर मनमानी के आरोप लगाते हुए लगातार विरोध कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस सहित कई छात्र संगठन नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अब पार्षद भी उनके विरोध में उतर आए हैं।

विज्ञापन


चंपाबाग जमीन को लेकर है विवासद
मोहनलाल सुखाडिया यूनिवर्सिटी की कीमती चंपाबाग जमीन पर शहर के कई रसूखदार कब्जा जमाए बैठे हैं। कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह के प्रयासों के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र ने चंपाबाग से अवैध निर्माण और कब्जे हटाने के आदेश नगर निगम को दिए थे, लेकिन नगर निगम के भाजपा बोर्ड ने कोई ऐसा नहीं होने दिया। निगम में कटारिया के समर्थन वाला भाजपा को बोर्ड है, जबकि चंपाबाग में काबिज रसूखदार लोग भी भाजपा के परंपरागत वोट हैं। इसी मामले पर कुलपति और नेता प्रतिपक्ष के बीच ठनी हुई है। अब इस मामले ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष कटारिया से यह जानकारी मांगी
1- उदयपुर, आसपास शहरों और गांवों में कितनी जमीन है पूरा विवरण दें 
2- जयपुर सहित पूरे राजस्थान में कितनी दुकाने, प्लांट और कितने मकान खरीदे बताएं  
3- दिल्ली में दुकान और प्लोट सहित कितनी संपत्ति है बताएं
4-कितनी संपत्ति रिश्तेदारों के पास हैं जानकारी दें 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed