Hindi News
›
Photo Gallery
›
Rajasthan
›
Congress alleged that one of main accused of Udaipur Murder Case has relation with BJP leaders
{"_id":"62bffc565b0e4e7ae63f9737","slug":"congress-alleged-that-one-of-main-accused-of-udaipur-murder-case-has-relation-with-bjp-leaders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udaipur Murder Case: कांग्रेस का बड़ा आरोप, कन्हैयालाल का हत्यारा भाजपा का सक्रिय सदस्य, तस्वीरें की शेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur Murder Case: कांग्रेस का बड़ा आरोप, कन्हैयालाल का हत्यारा भाजपा का सक्रिय सदस्य, तस्वीरें की शेयर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sat, 02 Jul 2022 03:03 PM IST
सार
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि उदयपुर हत्याकांड का आरोपी रियाज गुलाबचंद कटारिया के कार्यक्रम में शामिल होता था। अब कांग्रेस इस मामले की जांच एनआईए को सौंपने पर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
उदयपुर हत्याकांड का भाजपा कनेक्शन
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उदयपुर हत्याकांड के लिए भाजपा गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं अब कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के अनुसार कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज अटारी के संबंध भाजपा नेताओं से हैं।
2 of 6
गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज
- फोटो : Social Media
भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया के साथ आरोपी रियाज की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद पवन खेड़ा ने रियाज को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया। खेड़ा ने कहा कि 'मुंह में राष्ट्रवाद बगल में छुरी' वाली कहावत इस मामले में चरितार्थ हो रही है। कल सोशल मीडिया पर कई तथ्य आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी रिसर्च की है। जिनमें नए तथ्य सामने आए हैं कि रियाज अटारी राजस्थान में भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होता था।
3 of 6
सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं की आरोपी के साथ वायरल तस्वीर
- फोटो : Social Media
उन्होंने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेता इरशाद चैनवाला और भाजपा के मोहम्मद ताहिर के पुराने फेसबुक पोस्ट को हमने स्टडी किया। स्टडी में पाया कि रियाज अत्तारी न केवल प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ कई कार्यक्रमों में दिखाई दे रहा है बल्कि भाजपा के नेता उसे भाजपा कार्यकर्ता भी बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पोस्ट में भाजपा नेता ने रियाज को बताया था पार्टी का सदस्य
- फोटो : Social Media
खेड़ा ने कहा कि फेसबुक पोस्ट से स्पष्ट है कि आतंकी रियाज भाजपा का सक्रिय सदस्य है। अब भाजपा शाम तक इस मामले में जवाब दें। यह सवाल है कि क्या केंद्र सरकार ने कुछ घंटों में एनआईए को यह मामला तथ्यों को छुपाने के लिए सौंपा है।
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद ताहिर का रियाज के लिए पोस्ट
- फोटो : Social Media
कटारिया ने दी सफाई
भाजपा नेता गुलाब चंद्र कटारिया ने कांग्रेस के आरोपों पर सफाई दी है। कटारिया ने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक विंग के कार्यक्रम में शामिल होना कोई अपराध नहीं है। मेरे नियंत्रण में नहीं है कि इन आयोजनों में कौन मेरे साथ फोटो खिंचवाता है। अगर फिर भी किसी को लग रहा है कि मैंने अपराध किया है तो मेरे खिलाफ केस दर्ज करवा दे। फोटो क्लिक करवाना अपराध है तो मेरे खिलाफ कार्रवाई करवा दे।
वहीं भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सादिक खान ने कहा कि आरोपी के भाजपा नेता के साथ तस्वीर होना ये सबूत नहीं है कि वो भाजपा का सक्रिय सदस्य है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वो किसी कार्यक्रम में गया हो और उसने नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवा ली हो।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।