फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Concession period extended till September 30 in campaign with administration cities Rajasthan

Rajasthan: प्रशासन शहरों के संग अभियान में की अवधि 30 सितंबर तक, आवासीय भूखंडों को मिलेंगे फ्री होल्ड पट्टे

Thu, 06 Apr 2023 08:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Apr 2023 08:23 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने 'प्रशासन शहरों के संग अभियान' के तहत स्टाम्प शुल्क, फ्री होल्ड पट्टे, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र के लिए शेष लीज राशि जमा कराने, ब्याज दरों सहित अन्य प्रकरणों में छूट की समय सीमा को 30 सितंबर, 2023 तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Concession period extended till September 30 in campaign with administration cities Rajasthan
कृषि भूमि पर बने आवासीय भूखंडों को फ्री होल्ड पट्टे जारी किए जाएंगे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नगरीय क्षेत्रों और नगरपालिका सीमा क्षेत्रों के गांवों में कृषि भूमि पर बने आवासीय भूखंडों को फ्री होल्ड पट्टे जारी किए जाएंगे। सीएम गहलोत ने 'प्रशासन शहरों के संग अभियान' के तहत स्टाम्प शुल्क, फ्री होल्ड पट्टे, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र के लिए शेष लीज राशि जमा कराने, ब्याज दरों सहित अन्य प्रकरणों में छूट की समय सीमा को 30 सितंबर 2023 तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन


माना जा रहा है गहलोत ने चुनावी साल में किसानों और आम जनता को राहत देने के लिए इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से अभियान के कामों में आसानी होगी। अधिकारियों की ओर से नियमों के कारण पट्टे अटकाए नहीं जा सकेंगे।  
विज्ञापन


10 साल की लीज एकमुश्त जमा कराने पर फ्री होल्ड पट्टे
नगरीय क्षेत्रों की पैरिफेरी में स्थित गांवों की आबादी के 500 मीटर की परिधि में आने वाली कृषि भूमि, जिस पर 31 दिसंबर 2013 से पहले आवासीय निर्माण हो चुका है, ऐसी भूमि पर 300 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंडों के लिए 5 रुपए प्रति वर्गमीटर की प्रीमियम रेट पर फ्री होल्ड पट्टे जारी किए जा सकेंगे। इसके लिए 10 साल की लीज राशि एकमुश्त जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, नगर पालिका सीमा में कृषि भूमि पर स्थित ऐसे भूखण्ड, जो पुरानी आबादी क्षेत्र के पास 2 मई, 2012 से पूर्व उपयोग होकर बिखरे हुए निर्मित भूखण्ड के रूप में मौजूद हैं। ऐसे भूखण्डों पर 300 वर्गमीटर तक के लिए 501 रुपए एकमुश्त और निर्धारित प्रीमियम राशि से 10 वर्ष की एकमुश्त लीज राशि जमा कराने पर फ्री-होल्ड पट्टे जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत दी जा रही विभिन्न छूटों की समय अवधि बढ़ाए जाने की घोषणा की गई थी। जिसका इंप्लीमेंटेशन करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed