{"_id":"63c5626ea20d4b69eb3d9bf8","slug":"committee-headed-by-cs-will-approve-prosecution-of-corrupt-officers-and-employees-in-rajasthan-cm-gehlot-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भ्रष्ट अफसरों पर केस चलाने की मंजूरी देगी ये कमेटी, कोचिंग-कॉलेजों पर नकेल कसने के लिए बनेगा एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भ्रष्ट अफसरों पर केस चलाने की मंजूरी देगी ये कमेटी, कोचिंग-कॉलेजों पर नकेल कसने के लिए बनेगा एक्ट
Mon, 16 Jan 2023 08:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 16 Jan 2023 08:12 PM IST
सार
राजस्थान में ACB किसी अधिकारी या कर्मचारी पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करेगी, तो अब संबंधित डिपार्टमेंट अभियोजन स्वीकृति अटका कर नहीं रख सकेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर दी है। कोचिंग और यूनिवर्सिटी- कॉलेज में बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार बजट सत्र में एक्ट भी लाएगी।
विज्ञापन
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने दी जानकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के चिंतन शिविर में सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा फैसला लिया है। राजस्थान में अब एसीबी किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को भ्रष्टाचार, दुराचार के मामले में पकड़ेगी, तो संबंधित विभाग उनकी अभियोजन स्वीकृति को अटकाकर नहीं रखेंगे।
विज्ञापन
सीएम ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं, इस कमेटी में डीओपी सेक्रेटरी और होम सेक्रेटरी शामिल होंगे। यह कमेटी उन केसों पर निर्णय लेगी कि वह केस चलने लायक है या नहीं है। ऐसा नहीं होगा कि डिपार्टमेंट अपने स्तर पर यह निर्णय ले कि केस चलने लायक नहीं है।
विज्ञापन
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर में चिंतन शिविर में मीडिया से रूबरू होकर कहा- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस फैसले से एसीबी को मजबूत करने का काम किया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी में DOP विभाग सेक्रेट्री (कार्मिक विभाग सचिव) और होम सेक्रेट्री (गृह सचिव) शामिल होंगे। वह कमेटी जब एसीबी में आए केसों के मामलों को लेकर यह फैसला लेगी कि वह केस चलने लायक है या नहीं है, तो हाई लेवल पर फैसला होगा। इससे अभियोजन स्वीकृति के लिए एसीबी को विभागों का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। एसीबी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
मंत्री खाचरियावास ने कहा कि कोटा में प्रोफेसर के बच्ची से एक्सटॉर्शन का जो मामला हुआ है, चिंतन शिविर में सीएम ने उस पर लंबी चर्चा की है। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है। साथ ही परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले पर भी लंबा डिस्कशन हुआ है। एक्सटॉर्शन, पेपर लीक और करप्शन इन तीनों पर सरकार सख्त रुख अपना रही है। इन मामलों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। कमेटी भ्रष्टाचार के साथ ही एक्सटॉर्शन और इस तरह के मामलों पर भी एक्शन लेगी।
बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक्ट लाएगी सरकार
खाचरियावास ने बताया- प्रदेश में पढ़ने वाले बच्चों का फ्यूचर सिक्योर करने के लिए सरकार एक्ट लाने की तैयारी कर ही है। जिसे आगामी विधानसभा सत्र में लाया जाएगा। एक्ट में कोचिंग इंस्टिट्यूटस, मेडिकल यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी, प्राइवेट कॉलेज में स्टूडेंट का भविष्य सुरक्षित करने के प्रावधान शामिल किए जाएंगे।
इस बजट सत्र में राजस्थान कोचिंग इंस्टीट्यूट नियंत्रण, विनियामक विधेयक आएगा। इसके जरिए निजी कोचिंग संचालकों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा। संबंधित स्टेक होल्डर्स और आमजनता से इस बिल के संबंध में चर्चा के लिए सीएम ने निर्देश दिए हैं।