{"_id":"61d14a26be14c375975e16e4","slug":"collision-between-tractor-trolley-in-bundi-9-persons-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बूंदी में ट्रैक्टर ट्रॉली और हाइवा में भीषण टक्कर, ट्रॉली में सवार नौ मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बूंदी में ट्रैक्टर ट्रॉली और हाइवा में भीषण टक्कर, ट्रॉली में सवार नौ मजदूर घायल
Sun, 02 Jan 2022 12:15 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 02 Jan 2022 12:15 PM IST
सार
राजस्थान के बूंदी शहर रेलवे पुलिया के पास शनिवार शाम अनाज की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाइवा ने तेज गति से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार मजदूरों में से नौ मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बूंदी शहर रेलवे पुलिया के पास शनिवार शाम अनाज की बोरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हाइवा ने तेज गति से टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार मजदूरों में से नौ मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रॉली में भरी अनाज की बोरियां सड़क पर गिर गई, जिससे अनाज सड़क पर फैल गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सदर थाना के उप निरीक्षक धर्माराम ने बताया कि घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 11 मजदूरों में से 9 को चोटें आई हैं। घटना में मुरारी, सुरेश, भंवरलाल, राजू, जगदीश, पूरणमल, शंकर, परशुराम एव कजोड़ को चोटें आईं कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया. ट्रैक्टर ट्रोली किसी राइस मिल की बताई गई है।
विज्ञापन