{"_id":"64a44947737a75880e0aef25","slug":"coaching-operator-arrested-for-demanding-money-by-sending-obscene-photos-in-pratapgarh-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: कोचिंग संचालकर की घिनौनी हरकत, एडिट कर छात्रा को भेजी उसी की अश्लील फोटो, फिर रखी ये डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: कोचिंग संचालकर की घिनौनी हरकत, एडिट कर छात्रा को भेजी उसी की अश्लील फोटो, फिर रखी ये डिमांड
Tue, 04 Jul 2023 10:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 04 Jul 2023 10:01 PM IST
सार
साइबर थाना पुलिस ने प्रतापगढ़ में छात्रा को एडिटेड अश्लील फोटो भेजकर पैसों की मांग करने वाला कोचिंग संचालक गिरफ्तार किया है। एक अन्य नाबालिग भी डिटेन किया है। आरोपी ने फर्जी आईडी बनाकर किया ब्लैकमेल।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतापगढ़ ज़िले में साइबर थाना पुलिस की टीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बनाकर छात्रा की एडिटेड अश्लील फोटो भेज कर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। गिरफ्तार आरोपी एक कोचिंग सेंटर का संचालक है।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता की इंस्टाग्राम आईडी पर एक दूसरी लड़की के नाम की फर्जी आईडी से मैसेज आया। उसमें पीड़िता के एडिटेड फोटो भेजकर पैसों की मांग की गई थी। पीड़िता ने पुलिस से संपर्क किया, तो पुलिस की टीम उस जगह पहुंची, जहां पीड़िता को पैसे का लिफाफा लेकर आने को आरोपियों ने कहा था, लेकिन आरोपी पुलिस की भनक लगते ही वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोपी विश्वजीत सिंह गिरफ्तार
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एडिशनल एसपी भागचंद मीणा के मार्गदर्शन में साइबर थाना अधिकारी गोपाल चंदेल की टीम गठित की गई। उन्होंने तकनीकी सहायता और सूचना से आरोपी विश्वजीत सिंह पुत्र पिंटू सिंह रावत (24) निवासी ढलमु थाना धमोतर को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को मामले में डिटेन किया।
विज्ञापन
विलास नाम से कोचिंग क्लास संचालित करता है आरोपी
एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी विश्वजीत बगवास प्रतापगढ़ रोड पर विलास नाम से कोचिंग क्लास संचालित करता है। आरोपी से अन्य वारदात के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि आरोपी द्वारा यदि किसी अन्य बालिका के साथ इस तरह की घटना की गई है तो वे निर्भीकता से पुलिस के समक्ष अपने पक्ष रख सकता है। पुलिस पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखेगी।