{"_id":"6491a6f8e611514ed90e0725","slug":"cm-said-that-flood-disaster-victims-are-not-getting-compensation-due-to-the-decision-of-the-center-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Gehlot: 'केंद्र के फैसले के कारण बाढ़-आपदा पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा मुआवजा, आपदा पर राजनीति कर रही BJP'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Gehlot: 'केंद्र के फैसले के कारण बाढ़-आपदा पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा मुआवजा, आपदा पर राजनीति कर रही BJP'
Tue, 20 Jun 2023 06:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 20 Jun 2023 06:48 PM IST
सार
केंद्र और बीजेपी पर आपदा पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा कि पिछले साल बाढ़-आपदा पीड़ितों को राहत नियमों में संशोधन से पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा मुआवजा।
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करते सीएम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम ने बीजेपी पर आपदा पर राजनीति करने का आरोप भी लगाते हुए कहा कि केंद्र ने आपदा राहत में सहायता देने के लिए पेमेंट के कुछ नॉर्म्स बदल दिए हैं, जिस कारण लोगों को मुआवजा और सहायता राशि देने में तकलीफ आ रही है।
विज्ञापन
बिपारजॉय चक्रवाती तूफान के प्रभाव का जायजा लेने बाड़मेर पहुंचे सीएम गहलोत ने प्रेसवार्ता कर कहा-एसडीआरएफ के नॉर्म्स के मुताबिक नुकसान का सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने आपदा राहत में सहायता देने के लिए पेमेंट के कुछ नॉर्म्स बदल दिए हैं, उसके कारण लोगों को मुआवजा और सहायता राशि देने में तकलीफ आ रही है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपदा से हुए खराबे और नुकसान का कई जगह पर एक साल से पेमेंट होना बाकी है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। आज भी मैं केंद्र से मांग करना चाहूंगा कि पिछले साल अप्रैल में जो नाम बदल दिए थे, उसे वापस बदला जाए और पहले की तरह किया जाए, क्योंकि कृषि बीमा को उसके साथ लिंक कर दिया गया है। उसके कैलकुलेशन में टाइम मिलता है और लोगों को राहत मिल नहीं पाती है।
विज्ञापन
कृषि बीमा को लिंक करने से कैलकुलेशन में टाइम लगता है और लोगों को राहत मिल नहीं पाती
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा बिपरजॉय साइक्लोन की काफी चर्चा पहले से हो रही थी। सौराष्ट्र, महाराष्ट्र, गुजरात से यह राजस्थान आया। हमारी सरकार और टीमें, प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे कि कैसी भी विपदा आए, तो लोगों को परेशानी नहीं हो, यह तैयारी हमने पहले से ही कर रखी थी। करीब 15 से 17 हजार लोगों को तो हमने पहले ही शिफ्ट करवा दिया था। एहतियात के तौर पर आर्मी के 2 कॉलम बुला लिए, 17 टीमें एसडीआरएफ की और आठ टीमें एनडीआरएफ की लगा दी गई।
एक साल से अटकी मुआवजा राशि
गहलोत ने कहा किसानों को बारिश का फायदा भी होता है, लेकिन कुछ कच्चे मकान गिर गए, कुछ पक्के मकान गिर गए हैं। कुछ पशु और मवेशी मर गए। एसडीआरएफ के नॉर्म्स के मुताबिक उनका सर्वे करवाकर मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन केंद्र सरकार ने आपदा राहत में सहायता देने के लिए पेमेंट के कुछ नॉर्म्स बदल दिए हैं, उसके कारण तकलीफ आ रही है। कई जगह पर एक साल से पेमेंट होना बाकी है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है। आज भी मैं केंद्र से मांग करना चाहूंगा कि पिछले साल अप्रैल में जो नाम बदल दिए थे, उसे वापस बदला जाए और पहले की तरह किया जाए। क्योंकि कृषि बीमा को उसके साथ लिंक कर दिया गया है। उसके कैलकुलेशन में टाइम लगता है और लोगों को राहत मिल नहीं पाती है। बाकी सरकार की ओर से पूरी व्यवस्था है। कल रात को ही जालौर जिले से 62 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। रायथल गांव और बिशनगढ़ की घटना हैं।
बिपरजॉय चक्रवात में तो लोग मरे नहीं, बेवजह तालाब में तैरने के कारण मर गए
सीएम बोले- क्योंकि नदी नाले उफान पर हैं। इसलिए लोग सावधानी रखें। इतने बड़े इतने बिपरजॉय चक्रवात तूफान में तो लोग मरे नहीं, वो कमज़ोर होकर निकल गया। बाद में तालाब, नाड़ियों में लोग तैरने जाते हैं, तो यह दिक्कत आती है। राजसमंद में 5-6 लोग मर गए, बाड़मेर में भी पांच लोग मर गए,यह दुखद बात है। मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि 6 महीने की बरसात एक साथ हो गई। यहां किसानों को आराम हो गया। लेकिन नदी नाले ओवर फ्लो और फुल चल रहे हैं। उनमें नहाने से परहेज रखें और सावधानी रखें। क्योंकि मेन साइक्लोन में लोग नहीं मरे, लेकिन बाद में बेवजह मर गए। सीएम गहलोत ने बताया 8-9 हजार बिजली के पोल गिर गए और 2000 ट्रांसफार्मर गिर गए। सड़कों का भी नुकसान हुआ है।
बीजेपी पर आपदा पर राजनीति करने का आरोप
गहलोत ने केंद्र सरकार से पुराने नियमों को यथावत करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर आपदा पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज बाड़मेर के तूफान पीड़ित इलाकों का हवाई निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने चौहटन में आयोजित जनसुनवाई में तूफानी बारिश के चलते प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात कर जल्दी नुकसान का सर्वे करवा कर उचित मुआवजा और राहत देने का आश्वासन दिया।इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल, राजस्थान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल सहित कई नेता, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक आनंद सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
बाड़मेर दौरे के बाद जालौर रवाना हुए गहलोत
बाड़मेर का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जालोर के सांचौर के लिए रवाना हो गए सांचौर में भी मुख्यमंत्री तूफानी बारिश के चलते प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण करने के बाद पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।