{"_id":"64e20383a35187db9503e119","slug":"cm-gehlot-approved-rs-381-74-crore-for-six-works-of-development-of-water-system-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रदेश में नहरी तंत्र होगा मजबूत, सीएम ने छह कार्यों के लिए 381.74 करोड़ रुपये स्वीकृत किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रदेश में नहरी तंत्र होगा मजबूत, सीएम ने छह कार्यों के लिए 381.74 करोड़ रुपये स्वीकृत किए
Sun, 20 Aug 2023 05:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 20 Aug 2023 05:44 PM IST
सार
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जल तंत्र के विकास और मजबूती के लिए सरकार ने नहरी तंत्र से संबंधित छह परियोजनाओं के कार्यों के लिए 381.74 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
राजस्थान नहर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के नहरी तंत्र से संबंधित छह परियोजनाओं के कार्यों के लिए 381.74 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जल तंत्र के विकास और मजबूती के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
गहलोत की इस स्वीकृति से खारी फीडर की क्षमता बढ़ाकर राजसमंद बांध में जल उपलब्धता के लिए 79.94 करोड़ रुपये, नर्मदा कैनाल प्रोजेक्ट के बालेरा और सांचोर लिफ्ट डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के लिए 17.60 करोड़ रुपये, भीमगुढ़ा डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के टेल माइनर्स के लिए 8.05 करोड़ रुपये, राटोडा डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम के माइनर्स के लिए 14.43 करोड़ रुपये, मानकी डिस्ट्रीब्यूटरी सिस्टम 20.47 करोड़ रुपये एवं बारां जिले में पार्वती मुख्य केनाल के सुदृढ़ीकरण के लिए 241.25 करोड़ रुपये के कार्य होंगे।
विज्ञापन
लूणी के गुड़ा विश्नोईयान में फिल्टर प्लांट का होगा कार्य
जोधपुर के लूणी स्थित गुड़ा विश्नोईयान में बड़ा तालाब के पास फिल्टर प्लांट का कार्य होगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए 123.53 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे जल वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी और 70 गांव और 148 ढाणियां लाभान्वित होंगी। इसके तहत रॉ-वाटर ट्रंक मेन लाइन, वाटर राइजिंग मेन पाइपलाइन, रॉ-वाटर रिजर्वेयर, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, क्लीयर वाटर रिजर्वेयर, पंप, मशीनरी और इलेक्ट्रिफिकेशन जैसे काम होंगे।
विज्ञापन