फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot will have to appear Delhi Court for bail in defamation case

Rajasthan: मानहानि मामले में CM गहलोत को झटका, केस चलेगा; कोर्ट में पेश होकर लेनी होगी जमानत

Tue, 19 Sep 2023 04:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 19 Sep 2023 04:23 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शेखावत के वकील आदित्य विक्रम सिंह ने बताया कि अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोर्ट में पेश होकर जमानत लेनी होगी। इस मामले में अगली सुनवाई 25-26 सितंबर को दोपहर 2 बजे होगी।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot will have to appear Delhi Court for bail in defamation case
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मंगलवार को दिल्ली की कोर्ट से राहत नहीं मिली। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर मानहानि मामले में आरोप मुक्त करने की गहलोत की अर्जी को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज कर दी। एसीएमएम हरजीत सिंह जसपाल की कोर्ट ने सीएम गहलोत को राहत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मानहानि का केस चलता रहेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, मामले की पिछली सुनवाई में केंद्रीय मंत्री शेखावत के वकील ने गहलोत की अर्जी का विरोध कर कहा था कि गहलोत की अर्जी सुनवाई योग्य नहीं हैं। गत 14 सितंबर को कोर्ट ने गहलोत और शेखावत के वकीलों की ओर से चली सवा घंटे की बहस के बाद 19 सितंबर के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था। 
विज्ञापन


पिछली सुनवाई के दौरान अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत दोनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए थे। दोनों पक्षों के वकीलों में करीब सवा घंटे तक तीखी बहस हुई। केंद्रीय मंत्री शेखावत के वकील आदित्य विक्रम सिंह ने बताया कि अब अशोक गहलोत को कोर्ट में पेश होकर जमानत लेनी होगी। इस मामले में अगली सुनवाई 25-26 सितंबर को दोपहर 2 बजे होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed