{"_id":"5fa82063280b7235f5717e2c","slug":"cm-ashok-gehlot-says-centre-should-issue-white-paper-about-impact-of-note-ban-gst-on-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी, GST के प्रभाव को लेकर श्वेत पत्र जारी करे केंद्र : गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी, GST के प्रभाव को लेकर श्वेत पत्र जारी करे केंद्र : गहलोत
Sun, 08 Nov 2020 10:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : फाइल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अर्थव्यवस्था पर नोटबंदी, जीएसटी और कोरोना महामारी के प्रभाव को लेकर केंद्र सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। नोटबंदी को खतरनाक कदम बताते हुए गहलोत ने कहा, नोटबंदी के साथ जीएसटी और कोरोना ने अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार को देश को बताना चाहिए कि नोटबंदी के बाद क्या स्विस बैंकों से पैसा या काला धन वापस लाया गया, बीते चार साल में आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म हुआ। देश के लोगों को पता होना चाहिए कि अर्थव्यवस्था किस दिशा में जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी जी अब तो चार साल के बाद देशवासियों को बताएं, वाइट पेपर जारी करें कि वास्तव में नोटबंदी के फायदे हुए या नुकसान हुए, यही लोकतंत्र है। लोकतंत्र में जनता को बताना पड़ता है कि हमारा अमुक फैसला जो है उसका क्या फॉल आउट हुआ है, उनको यह बताना चाहिए।'
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने आगे कहा, 'पूरे देश में छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर बर्बाद हो गए, काम धंधे सब चौपट हो गए, सबको लाइन में लगा दिया, प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा 21 दिन बाद सब ठीक हो जाएगा, नोटबंदी से फेक करेंसी, ब्लैक मनी समाप्त हो जाएगी, नक्सलवाद, आतंवाद खत्म हो जाएगा। लोगों ने प्रधानमंत्री पर विश्वास किया।'