फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot said there is no any riot in jodhpur, Rajagarh and Karauli

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले-जोधपुर, राजगढ़ और करौली कहीं नहीं हुआ दंगा, इसलिए नहीं हुई कोई बड़ी घटना

Wed, 04 May 2022 03:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 04 May 2022 03:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मैंने सब चाक-चौबंद कर रखा है इसलिए दंगे नहीं भड़के। किसी की जान नहीं गई।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot said there is no any riot in jodhpur, Rajagarh and Karauli
राजस्थान में हिंसा पर सीएम गहलोत का बयान - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर में हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। भाजपा हिंसा को लेकर गहलोत सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने दंगा कहीं होने नहीं दिया। न करौली में, न राजगढ़, न जोधपुर में। इसलिए कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि आप जानते हो कि जब भी हिंदू-मुस्लिम के दंगे हुए हैं तो क्या स्थिति बनती है। देश के अंदर क्या-क्या हालात हुए हैं। यूपी, बिहार और गुजरात के अंदर, जहां-जहां दंगे हुए हैं, वो इतिहास में काले अक्षर में लिखा गया है।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हमने पुलिस को पूरा चाक-चौबंद किया हुआ है। इसीका परिणाम है कि करौली की घटना जो हुई थी, उसके बाद रामनवमी आई तो राजस्थान में सब जगह सब धर्मों ने रामनवमी के जुलूस का स्वागत किया। फूल बरसाए और उसी दिन सात राज्यों में दंगे भड़के हैं, यहां शांति रही है और शांति इनकी हजम नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सब एजेंडा के तहत हो रहा यहां
एक मीडिया चैनल से बातचीत में सीएम गहलोत ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह एजेंडा के तहत हो रहा है। भाजपा हाईकमान की तरफ से राजस्थान के भाजपा नेताओं को ब्रीफ किया गया है। विधानसभा चुनाव आने वाले है, यही वजह है कि भाजपा का एक ही उद्देश्य है कि राजस्थान में हम आग लगाएं। किस तरह हम लोगों को भड़काएं।



आरएसएस और भाजपा का एजेंडा खतरनाक
मैंने सब चाक-चौबंद कर रखा है, इसलिए किसी की जान नहीं गई। ये जरूर है कि घटना जरूर हुई हैं। जुलूस जरूर निकले हैं लेकिन दंगा नहीं भड़के। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी और आरएसएस का एजेंडा बेहद खतरनाक हो गया है। यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंसा के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही सरकार प्रयास करेगी कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed