Rajasthan: सीएम गहलोत बोले-पीएम मोदी को हिंसा की करनी चाहिए निंदा, मीडिया को लेकर कह दी ये बड़ी बात
सीएम गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश में हो रही हिंसा पर आपत्ति जतानी चाहिए। देश कहां जा रहा है। कपड़ों और खाने-पीने पर भी हिंसा हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के माहौल को लेकर एक बार फिर चिंता जाहिर की है। सीएम ने सोनिया गांधी के आर्टिकल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जो लिखा है, बिल्कुल सही दिशा में है। देश में जो माहौल बन रहा है, उसपर प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए।
सीएम गहलोत ने कहा कि मैं ये कहना चाहूंगा कि मोदी जी को इसकी निंदा करनी चाहिए। देश में हिंसा के नाम पर क्या-क्या हो रहा है। कपड़ों और खाने-पीने पर भी हिंसा हो रही है। देश कहां जा रहा है, ये चिंता का विषय है।
एनजीओ को भी ये मान रहे दुश्मन
उन्होंने मीडिया को चेताते हुए कहा कि मैं मीडिया वालों से भी ये कहना चाहूंगा कि आप अपनी भूमिका निभाने में पीछे नहीं रहें वरना इतिहास उनको भी माफ नहीं करेगा। मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका होती है। एनजीओ वाले मामले को लेकर बोल रहे हैं तो सरकार में बैठे लोग एनजीओ को दुश्मन ठहरा रहे हैं।
सोनिया जी के आर्टिकल लोग होंगे सहमत
सीएम बोले एक्टिविस्ट दिन-रात कोशिश करके सरकार को चेताने का काम करता है। उन्हें जो फीडबैक मिलता है, उसी के आधार पर ही एनजीओ बोलते हैं। एनजीओ को लेकर सरकार के ये विचार है तो आगे क्या होगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी के आर्टिकल को जो भी पढ़ेगा तो अधिकांश लोग उनसे सहमत होंगे।