फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot launched free Annapurna food kit scheme in Rajasthan

Rajasthan: फ्री अन्नपूर्णा फूड किट योजना लांच, CM बोले-हम एहसान नहीं कर रहे, सोशल सिक्योरिटी सरकारों की ड्यूटी

Tue, 15 Aug 2023 09:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Aug 2023 09:35 PM IST
सार

सीएम ने कहा- पीएम मोदी ने उज्जवला योजना शुरू की और पूरे देश में फोटो लगाकर जगह-जगह इसका प्रचार किया। राजस्थान एकमात्र राज्य है, जहां 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। हम 650 रुपए प्रति घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी दे रहे हैं। इसलिए लोगों को 500 में सिलेंडर मिल रहा है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot launched free Annapurna food kit scheme in Rajasthan
सीएम गहलोत ने पात्रों को दिए अन्नपूर्णा फूड पैकेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश में 'मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड किट योजना' का शुभारंभ किया।  राजधानी जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में हुए समारोह से सीएम ने सभी जिला मुख्यालयों, ब्लॉक मुख्यालयों और राशन की 25 हजार दुकानों पर इस योजना का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन


सीएम अशोक गहलोत ने पात्र परिवारों के लोगों को फ्री राशन किट का अपने हाथों से वितरण किया। इस महत्वकांक्षी योजना में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत आने वाले परिवारों के साथ ही कोविड पीरियड के दौरान सर्वे में सामने आए लाखों नॉन एनएफएसए परिवारों को भी शामिल किया गया है। सीएम गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में यह स्कीम घोषित की थी।
विज्ञापन


हर महीने राशन दुकान से फ्री मिलेंगे राशन के फूड पैकेट
योजना के तहत हर महीने राशन की दुकानों से अन्नपूर्णा फूड पैकेट लोगों को वितरित किए जाएंगे। पैकेट में 1-1 किलो चने की दाल, चीनी और आयोडीन युक्त नमक दिया जाएगा। 1 लीटर सोयाबीन का रिफाइण्ड कुकिंग तेल, 100-100 ग्राम लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर और 50 ग्राम हल्दी पाउडर किट के रूप में दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1 करोड़ 4 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए
अब तक फ्री अन्नपूर्णा फूड किट पैकेट पाने के लिए 1 करोड़ 4 लाख 93 हज़ार से ज्यादा लोगों का महंगाई राहत कैम्प में इस योजना में रजिस्ट्रेशन हुआ है। प्रदेश सरकार साल के करीब 4500 करोड़ रुपए इस स्कीम पर खर्च करेगी। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम ने खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित परिवारों को भी फ्री राशन की अन्नपूर्णा किट योजना से जोड़ने की घोषणा की है। जिन परिवारों को कोरोना में 5500 रुपए मिले थे, उन्हें भी फ्री राशन किट दिए जाएंगे। 

हम 500 रुपए में दे रहे एलपीजी गैस सिलेंडर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समारोह में कहा- लोकतंत्र में सोशल सिक्योरिटी देने और लोगों के भले की स्कीम चलाना सरकारों की ड्यूटी है। हम सोशल सिक्योरिटी की स्कीम्स देकर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं, यह हमारी ड्यूटी है। 1 करोड़ 93 लाख परिवारों में से 1 करोड़ 80 लाख परिवारों ने महंगाई राहत कैंपों में रजिस्ट्रेशन करवाकर गारंटी कार्ड लिए हैं। दूसरे फेज में 1 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।

सीएम ने कहा- पीएम मोदी ने उज्जवला योजना शुरू की और पूरे देश में फोटो लगाकर जगह-जगह इसका प्रचार किया। राजस्थान एकमात्र राज्य है, जहां 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। हम 650 रुपए प्रति घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी दे रहे हैं। इसलिए लोगों को 500 में सिलेंडर मिल रहा है। 

पीएम मोदी और बीजेपी वाले कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, तो उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि देश को लोकतंत्र कांग्रेस ने ही दिया है। देश को लोकतंत्र देने के साथ उसे बरकरार भी रखा है, इसीलिए मोदी पीएम बन पाए हैं। हमारे फैसले जनहित के हैं। ये कोई रेवड़ियां नहीं हैं। बीजेपी वाले खुद अपनी सरकारों में रेवड़ियां बांटते हैं और हमारी जनहित की योजनाओं को रेवड़ियां बताते हैं।

गहलोत ने कहा- पिछली बीजेपी सरकार के समय जयपुर में प्रधानमंत्री की सभा करके उसे लाभार्थी सम्मेलन नाम दिया। तब लोगों को गाड़ियों से लाया गया और सरकार ने होटलों में खाने की व्यवस्था की थी। उनके समय में तो वो लाभार्थी थे, रेवड़ियां नहीं थीं और हमारी योजनाओं को रेवड़ियां कहते हैं?

राशन किट बांटने के लिए सरकार 10 रुपए प्रति पैकेट कमीशन देगी
सीएम ने कहा- अन्नपूर्णा फ्री राशन पैकेट बांटने के लिए राज्य सरकार अब 10 रुपए कमीशन देगी। पहले हमने 4 रुपए प्रति पैकेट देने का फैसला किया था। जिसे 4 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए प्रति पैकेट करने की घोषणा की गई है।

कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के आंसू पोंछे-डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के आंसू पोंछे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गरीब को गणेश मानकर काम कर रहे हैं। एक से बढ़कर एक योजनाएं दी हैं। बीजेपी राज के आखिरी समय में कैसे नारे लग रहे थे ? अब जानते हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार में हमने गरीबों के आंसू पोछे हैं।


जिससे लोग खुश हैं। पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में खड़े होते हैं, तो कुछ भी बोलते हैं। यहां आएंगे तो कांग्रेस को कोसेंगे। सरकार कैसे चलानी है, गहलोत साहब से सीखना चाहिए। यहां लेने वाले श्रीनाथजी, देने वाले श्रीनाथजी की भावना से ये काम कर रहे हैं। पैसा जनता का है, जनता ही देने वाली है। इसलिए सरकार जनता के लिए अच्छी योजनाएं बना रही है। डोटासरा ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार रिपीट होगी। लोकसभा चुनाव में भी अबकी बार सत्ता परिवर्तन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed