फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot laid the foundation stone of the third phase of Rajiv Gandhi Lift Canal in Jodhpur

Rajasthan: जोधपुर को 1800 करोड़ के पेयजल प्रोजेक्ट की सौगात, गहलोत बोले- मैं मुख्यमंत्री नहीं, जनता का सेवक हूं

Sun, 19 Feb 2023 09:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Feb 2023 09:15 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल फेज-3 का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 85.50 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot laid the foundation stone of the third phase of Rajiv Gandhi Lift Canal in Jodhpur
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को जोधपुर में 1799 करोड़ रुपये लागत की राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण की आधारशिला रखी। इसके अलावा 211 करोड़ की लागत के 19 विकास कार्यों का शिलान्यास और 85.50 करोड़ के 8 कार्यों का लोकार्पण भी किया। 

विज्ञापन


समारोह को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल के तृतीय चरण को पूरा करने में बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। यह परियोजना वर्ष 2054 की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है। साल 2025 तक परियोजना का कार्य पूरा हो जाएगा।  इससे जोधपुर, पाली, बाड़मेर में अगले 30 साल तक पानी की कमी नहीं आएगी।   
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई की उपलब्धता के लिए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) अतिआवश्यक है। पिछली सरकार में बनी इस परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार से बार-बार आग्रह किया जा रहा है। बजट 2023-24 का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि इसकी घोषणाएं किसी न किसी रूप में हर घर-परिवार तक पहुंच रही है। यह बजट समग्र विकास और सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दुनिया के किसी भी देश में नहीं है। इसमें अब आर्गन ट्रांसप्लांट राज्य के बाहर के अस्पतालों में भी अनुमत किया गया है। सरकारी अस्पतालों में आईपीडी और ओपीडी सेवाएं निःशुल्क हैं। राइट टू हेल्थ भी जल्द लाया जाएगा। महंगे इलाज के लिए किसी को घर बेचने या गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। 

इन विकास कार्यों का शिलान्यास

  • राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल फेज-तृतीय (लागत 1799 करोड़)
  • जोधपुर शहर स्थित मथुरादास माथुर चिकित्सालय में न्यूरो साइंस इन्स्टीट्यूट का निर्माण कार्य (लागत लगभग 77.31 करोड़)
  • लूणी क्षेत्र स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय में योगा एवं नेचुरोपैथी कॉलेज भवन का निर्माण कार्य (लागत 5 करोड़) 
  • जोधपुर शहर स्थित शाला क्रीडा संगम, गौशाला मैदान परिसर में खेल सुविधाओं का विकास कार्य (लागत 13.88 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में सुरपुरा बांध पर एम्यूजमेंट पार्क का विकास कार्य (लागत 13.98 करोड़)
  • लूणी क्षेत्र में डीपीएस सर्कल से बोरानाड़ा टोल रोड़ का नवीनीकरण कार्य (लागत लगभग 5.16 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र के मण्डोर गार्डन में चैपाटी निर्माण एवं किड्स एडवेन्चर प्ले जोन का विकास कार्य (लागत लगभग 4.43 करोड़)
  • सूरसागर क्षेत्र के सम्राट अशोक उद्यान में नवीन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कार्य (लागत लगभग 2.35 करोड़)
  • सूरसागर क्षेत्र में कायलाना झील पर पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य (लागत 1.50 करोड़)
  • सूरसागर क्षेत्र में झमकू का जाव एवं गेवा गांव सूरसागर ड्रेनेज जोन के प्रथम चरण में बरसाती नाले का निर्माण कार्य (लागत 7.50 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में सुमेर लाइबे्ररी का नवीन भवन निर्माण कार्य (लागत 7.95 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में राजकीय आर्थिक पिछड़ा वर्ग बालिका कॉलेज स्तरीय छात्रावास, जोधपुर (लागत 2.80 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना अन्तर्गत वृद्ध, बेघर व निराश्रित पुरूषों के लिए पुनर्वास गृह, जोधपुर संभाग (लागत 4.76 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना अन्तर्गत वृद्ध, बेघर व निराश्रित महिलाओं के लिए पुनर्वास गृह, जोधपुर संभाग (लागत 4.76 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना अन्तर्गत कामकाजी महिलाओं के लिए पुनर्वास गृह, जोधपुर संभाग (लागत 4.76 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल, डिगाड़ी का भवन निर्माण (लागत 21.64 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भदवासिया का निर्माण/उन्नयन कार्य (लागत 5.50 करोड़)
  • सूरसागर क्षेत्र में राजकीय बालिका महाविद्यालय, सूरसागर का भवन निर्माण कार्य (लागत 6 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में महिला आईटीआई भवन, मण्डोर का निर्माण कार्य (लागत लगभग 10.45 करोड़)
  • सूरसागर क्षेत्र के संक्रामक रोग संस्थान एवं कमला नेहरू टीबी एण्ड चेस्ट हॉस्पिटल में संवर्धन कार्य (लागत 11.27 करोड़)


इन विकास कार्यों का लोकार्पण

  • जोधपुर शहर स्थित मथुरादास माथुर चिकित्सालय में मल्टी लेवल आईसीयू वार्ड का निर्माण कार्य (लागत 17 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र में पावटा जिला अस्पताल के भवन का विस्तार कार्य (लागत 25.80 करोड़)
  • जोधपुर शहर स्थित मथुरादास माथुर चिकित्सालय में न्यूरो इंटरवेशन लैब (लागत लगभग 11.30 करोड़) 
  • सरदारपुरा क्षेत्र में नया तालाब सौन्दर्यीकरण एवं पार्क निर्माण कार्य (लागत 7.84 करोड़)
  • लूणी क्षेत्र में धवा से फिंच तक डामर सड़क निर्माण कार्य (लागत लगभग 3.18 करोड़)
  • सरदारपुरा क्षेत्र के मंडोर गार्डन में टॉय ट्रेन संचालन का कार्य (लागत लगभग 27 लाख)   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed