{"_id":"624c68323677e1341876c9eb","slug":"cm-ashok-gehlot-laid-foundation-stone-of-ipd-tower-and-cardiology-institute-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan:मुख्यमंत्री गहलोत ने 24 मंजिला आईपीडी टावर और हृदय रोग संस्थान का किया शिलान्यास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan:मुख्यमंत्री गहलोत ने 24 मंजिला आईपीडी टावर और हृदय रोग संस्थान का किया शिलान्यास
Tue, 05 Apr 2022 09:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 05 Apr 2022 09:32 PM IST
सार
सीएम गहलोत ने कहा कि प्रदेश में दूर-दूर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। पैसा नहीं होने पर उधार लेकर खर्च करते हैं। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को टॉप प्रायोरिटी पर रखा है। स्वास्थ्य का बजट अपने करीब 7.6 फीसदी किया है, अन्य राज्यों में छह फीसदी ही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देखा आईपीडी टावर का मॉडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राजस्थान में उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज ग्रांउड में आईपीडी टावर और हृदय रोग संस्थान का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस दौरान गहलोत ने कहा कि भौगोलिक भौगोलिक दृष्टि से राजस्थान देश में सबसे बड़ा प्रदेश हो गया है। यहां देश का 10 फीसदी भू भाग है, साढ़े पांच फीसदी आबादी है। लोग ढाणियों में गांव में रहते हैं। ऐस में प्रदेश के अंदर स्वास्थ्य सेवाएं भी अच्छी होनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूर-दूर से लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। पैसा नहीं होने पर उधार लेकर खर्च करते हैं। हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को टॉप प्रायोरिटी पर रखा है। स्वास्थ्य का बजट अपने करीब 7.6 फीसदी किया है, अन्य राज्यों में छह फीसदी ही है। हम चाहते हैं कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं अच्छी हों। हमारा निरोगी राजस्थान का लक्ष्य है। लोगों को दवा लेने की जरूरत ही न पड़े, नौबत ही नहीं आए। हम लोग उसकी प्रोटोकॉल को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने कहा कि हम चाहते हैं कि बच्चों को मेडिकल के संबंध में बचपन से ही मिलने शिक्षा लगे, जैसे-जैसे आगे बढ़ता जाएगा, पाठ्यक्रम बदलता जाएगा। सरकार इस तरह की तमाम कोशिश कर रही है, इसलिए आईपीडी टावर, हेल्थ इंस्टीट्यूट, बायोलॉजी लैब जैसा हैवी इंवेस्टमेंट हो रहा है। हम प्रयास है कि गांव, पीएचसी, सीएचसी, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स और सब जगह लोगों को सुविधाएं मिले। इसमें हम कामयाब होंगे।
विज्ञापन
राजस्थान का सबसे हाईटैक अस्पताल: 24 मंजिला हॉस्पिटल में एयर एंबुलेंस के लिए होगा हेलीपैड, जानें क्या-क्या सुविधाएं मिलंगीं