फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot gave cabinet minister status to three Congress leaders 

Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत ने तीन कांग्रेस नेताओं को दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा, 74 राजनीतिक नियुक्तियों भी की गईं थी

Tue, 01 Mar 2022 06:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Mar 2022 06:02 PM IST
सार

राजस्थान सरकार ने पार्टी के तीन नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। डॉ. चंद्रभान, ब्रजकिशोर शर्मा और रामेश्वर डूडी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। चंद्रभान बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन और समन्वय समिति के उपाध्यक्ष, रामेश्वर डूडी राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot gave cabinet minister status to three Congress leaders 
चंद्रभान, रामेश्वर डूडी और बृजकिशोर शर्मा को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने पार्टी के तीन नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. चंद्रभान, ब्रजकिशोर शर्मा और रामेश्वर डूडी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। इससे पहले सरकार ने सोमवार को 74 राजनीतिक नियुक्तियों की दूसरी सूची भी जारी की थी। 

विज्ञापन


चंद्रभान बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन और समन्वय समिति के उपाध्यक्ष, रामेश्वर डूडी राज्य कृषि उद्योग विकास बोर्ड का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, सरकार ने नौ फरवरी को राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 44 राज्य स्तरीय आयोगों, बोर्डों और निगमों में 11 विधायकों सहित 58 नेताओं को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। सोमवार को दूसरी सूची में 74 लोगों को प्रदेश के विभिन्न आयोग, बोर्डों और निगमों का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed