{"_id":"6114fc9b8ebc3efcd818574b","slug":"cm-ashok-gehlot-expresses-concern-over-skewed-rainfall-distribution-in-state-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कहीं पर बहुत ज्यादा तो कहीं बहुत कम बारिश, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कहीं पर बहुत ज्यादा तो कहीं बहुत कम बारिश, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताई चिंता
Thu, 12 Aug 2021 04:18 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 12 Aug 2021 04:18 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों के कोटा संभाग में सामान्य से 87.2 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इन संभागों के कई इलाकों में अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा जिससे संपत्ति और फसलों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विस्तार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राज्य में हो रही विषम वर्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत अधिक बारिश हुई है तो अन्य इलाकों में सामान्य से भी कम पानी बरसा है। गहलोत ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगस्त में भी बारिश होती है, जिससे कमी पूरी हो सकती है। मौसम विभाग के इस बार के पूर्वानुमान से भी यही उम्मीद है
विज्ञापन
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक बारिश और कुछ में औसत से कम बारिश चिंता का विषय है। विभिन्न जिलों में विशेष निरीक्षण के लिए प्रशासन को निर्देश जारी किए गए हैं ताकि प्रभावितों को समय पर सहायता प्रदान की जा सके।' जल संसाधन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक जून से 12 अगस्त तक, राज्य में सामान्य से 8.3 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
प्रदेश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि एवं कुछ हिस्सों में बारिश औसत से कम हुई है जो चिंता का विषय है। प्रशासन को स्थिति के अनुसार अलग-अलग जिलों में विशेष गिरदावरी के निर्देश दिए हैं जिससे पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 12, 2021
विज्ञापन
जल संसाधन विभाग के डाटा के अनुसार, राज्य के 33 में से 10 जिले कम वर्षा की श्रेणी में हैं। नौ जिले सामान्य बारिश की श्रेणी में हैं और बाकी 14 जिले अत्यधिक बरसात की श्रेणी में हैं। डाटा के मुताबिक, पांच जिलों में असामान्य बारिश हुई है और अल्प वर्षा की श्रेणी में कोई भी जिला नहीं है।
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार भारी बारिश के चलते राजस्थान के बांधों में जलस्तर में इजाफा हुआ है। है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 727 बांधों में से 117 पूरी तरह से भरे हुए हैं, 311 आंशिक रूप से भरे हुए हैं और 227 खाली हैं। 22 अन्य बांधों के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। 10 दिन पहले तक सिर्फ 39 ही पूरी तरह भरे हुए थे जबकि 336 खाली थे।