फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot advised Election Commission of India over Coronavirus and upcoming elections in five states amid Omicron fear calling for digital campaigning

कोरोना और चुनाव: मुख्यमंत्री गहलोत ने निर्वाचन आयोग को दी सलाह, आईटी के युग में प्रचार भी वैसा ही हो

Wed, 05 Jan 2022 04:19 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 05 Jan 2022 04:19 PM IST
सार

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव कैसे आयोजित किए जाएं, इस पर निर्वाचन आयोग काम कर रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इसे लेकर आयोग को कुछ सुझाव दिए हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर में इस साल फरवरी में चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot advised Election Commission of India over Coronavirus and upcoming elections in five states amid Omicron fear calling for digital campaigning
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : फाइल

विस्तार

देश के पांच राज्यों में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं और कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रसार भी तेजी से हो रहा है। इन स्थितियों के बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव स्थगित न करने का फैसला किया है। वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे लेकर आयोग को कुछ सलाह दी हैं।

विज्ञापन


गहलोत ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के कारण चुनाव टाले नहीं जा सकते हैं। लेकिन कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों की रैलियों पर अविलंब रोक लगा देनी चाहिए। रैलियों की जगह प्रचार के अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह सूचना प्रौद्योगिकी का युग है इसलिए प्रचार भी आईटी व सोशल मीडिया पर आधारित होना चाहिए।
विज्ञापन


प्रचार के लिए रेडियो-टीवी पर सभी पार्टियों को मिले समय
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि चुनाव आयोग टीवी, रेडियो जैसे माध्यमों पर सभी पार्टियों को टाइम स्लॉट बांट दे, जिससे सभी पार्टियों को प्रचार के समान अवसर मिल सकें। बड़ी रैलियों के स्थान पर कोविड प्रोटोकॉल के तहत घर-घर प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा कि हम अधिकांश देशवासी कोविड की दूसरी लहर की भयावहता को भूले नहीं हैं। अब देश के सामने इस जानलेवा महामारी की तीसरी लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना महामारी की दूसरी लहर की भयावहता भूले नहीं हैं
उन्होंने कहा कि पिछले साल अप्रैल-मई के समय किस तरह अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे थे। ऑक्सीजन की कमी की वजह से लोगों की तड़पते हुए मौत हुई थी। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि अब देश के सामने कोरोना महामारी की तीसरी लहर है। विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना का नया और अधिक संक्रामक वैरिएंट ओमिक्रॉन आगे जाकर क्या स्वरूप लेगा, यह अभी किसी को नहीं मालूम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed