फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Civic Polls: BJP and Congress workers clash during re-polling in Kota kicks and punches fly at the booth

निकाय चुनाव: कोटा में पुनर्मतदान के दौरान भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, बूथ पर चले लात-घूंसे; एक घायल

Wed, 16 Sep 2026 04:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Sep 2026 04:03 PM IST
सार

कोटा नगर निगम के वार्ड 87 में पुनर्मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, रास्ता रोकने और मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ता के घायल होने की बात सामने आई।

विज्ञापन
Civic Polls: BJP and Congress workers clash during re-polling in Kota kicks and punches fly at the booth
BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा नगर निगम में बुधवार को पुनर्मतदान के दौरान वार्ड नंबर 87 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार, बूथ नंबर 99 पर हुई इस झड़प में कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया। बूथ नंबर 99 पर भाजपा की पुष्पा चौधरी और कांग्रेस की लक्ष्मी शर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान के दौरान दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। पुलिस और मतदान अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

विज्ञापन

कोटा दक्षिण से भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने आरोप लगाया कि हार के डर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के पास रास्ते रोक दिए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता उनकी पार्टी के पक्ष में हो रहे अधिक मतदान को दबाने की कोशिश कर रहे थे। शर्मा के मुताबिक, रास्ता रोकने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया, जिसके दौरान झड़प हुई।

विज्ञापन


पढे़ं: अजमेर में पहली बार जीतीं चुनाव: अब मेयर की दावेदार; जानिए कौन हैं अनामिका शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालिनी गौतम ने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्वक लोगों से मतदान की अपील कर रहे थे। इसी दौरान विधायक शर्मा सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। गौतम ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का उल्लंघन किया, लोगों की आवाजाही रोकी और लाठियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने इसे मतदाताओं को डराने और मतदान रोकने की पूर्व नियोजित साजिश बताया।

गौतम ने दावा किया कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि पूर्व महिला प्रत्याशी पर लाठी से दो बार हमला किया गया। कांग्रेस के कोटा शहर अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि पुनर्मतदान होना ही सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसा भाजपा की हताशा का नतीजा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के कथित दबाव के सामने डटे रहे और हंगामे के दौरान स्थानीय पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।

राजस्थान निकाय चुनाव में 14 सितंबर को मतगणना के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद बूथ नंबर 99 के अलावा वार्ड 44 के बूथ नंबर 448, वार्ड 11 के बूथ नंबर 576 और सुकेत नगरपालिका के वार्ड 4 के बूथ नंबर 5 पर भी पुनर्मतदान का आदेश दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed