{"_id":"66344fc2d01f711cfe02d967","slug":"churu-news-rape-by-threatening-to-make-obscene-photos-viral-police-registered-the-case-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
Fri, 03 May 2024 08:15 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 08:15 AM IST
सार
मां-बाप को जान से मारने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को अपना शिकार बनाते हुए स्लीपर बस में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
एसपी जय यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फोटो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक नाबालिग लड़की को अगवा करके जैसलमेर ले गया। इसी दौरान स्लीपर बस में बीकानेर और जैसलमेर के बीच आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस उसे जैसलमेर से डिटेन करके लाई और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पिता को अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी पिता रतननगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन वहां पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़िता ने चूरू एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। रतननगर थाना के एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले गांव के ही एक युवक ने उसे नशीला जूस पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए थे।
विज्ञापन
आरोपी उसके बाद से ही नाबालिग को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो उसके मां-बाप को जान से मार देगा। पीड़िता ने बताया कि 28 अप्रैल को भी जब वह सामान लेने जा रही थी तभी आरोपी उसे रास्ते में मिला और धमकी दी कि यदि वह उसके साथ नहीं गई तो वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। डर के मारे नाबालिग लड़की आरोपी के साथ सरदारशहर चली गई। यहां से आरोपी उसे स्लीपर बस में जैसलमेर ले गया। इस दौरान उसने बस में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
नाबालिग 28 अप्रैल को घर नहीं पहुंची तो अगले दिन परिजनों ने रतननगर थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इस पर पुलिस ने पीड़िता को खोजते हुए उसे जैसलमेर से डिटेन किया और उसे वापस लाकर परिजनों को सौंप दिया। घर लौटकर उसने अपने पिता को सारी घटना की जानकारी दी।
रतननगर थाने पर मामला दर्ज कराने पहुंचे पीड़िता के पिता को पुलिस ने बगैर रिपोर्ट दर्ज किए वापस भेज दिया। इस पर पिता ने अपनी बेटी के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की जानकारी दी। एसपी जय यादव ने बताया कि नाबालिग परिवाद लेकर आई थी। इससे पहले नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया था। अब नाबालिग वापस आई है तो उसके बयान लेकर उसी केस में अन्य धाराएं जोड़कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।