फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu News: Farmers' conference organized in Taranagar for water conservation

Churu News: तारानगर में जल संरक्षण को लेकर आयोजित हुआ किसान सम्मेलन, जल संसाधन मंत्री ने की बड़ी घोषणाएं

Sat, 14 Jun 2025 05:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Jun 2025 05:51 PM IST
सार

Churu: मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि तारानगर क्षेत्र में राजेंद्र सिंह राठौड़ के प्रयासों से बजट में स्वीकृत 200 करोड़ रुपये नहर निर्माण के लिए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही तीन करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार करवाई जाएगी, ताकि पानी लोगों के अधिकार के रूप में गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचे।

विज्ञापन
Churu News: Farmers' conference organized in Taranagar for water conservation
मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तारानगर के इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग के प्रांगण में "वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान" के तहत एक विशाल किसान सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के मंत्री सुरेश सिंह रावत पहुंचे, जबकि सभा की अध्यक्षता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने की। कार्यक्रम में 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली डिग्गियों और पंप स्टेशनों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि तारानगर क्षेत्र में राजेंद्र सिंह राठौड़ के प्रयासों से बजट में स्वीकृत 200 करोड़ रुपये नहर निर्माण के लिए खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही तीन करोड़ रुपये की डीपीआर भी तैयार करवाई जाएगी, ताकि पानी लोगों के अधिकार के रूप में गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के 17 जिलों में जल आपूर्ति का कार्य शुरू किया जा चुका है और जल्द ही यमुना नदी का पानी भी राजस्थान को मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाया जा रहा है और इसमें सबकी भागीदारी जरूरी है।
विज्ञापन


पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में बताया कि 2008 में जब वसुंधरा राजे की सरकार थी, तब 10,455 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई के लिए रकबा खोला गया था, जिससे डिग्गियां बनाकर किसानों को सिंचाई का लाभ दिया गया। बाद में भाजपा सरकार के कार्यकाल में 60 नई डिग्गियों का काम शुरू किया गया, लेकिन कांग्रेस सरकार के आने के बाद इन योजनाओं को रोक दिया गया। अब एक बार फिर भाजपा के प्रयासों से यह काम दोबारा शुरू हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि अब तारानगर क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत हो गई हैं, जिनमें से 110 डिग्गियों के टेंडर पास हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: भाई की बरात विदा कर लौट रही बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़, सड़क हादसे में उजड़ा घर; दूल्हा गंभीर

राठौड़ ने अपने संबोधन के दौरान अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि दी और ऑपरेशन सिंधुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि वे न जाति के नाम पर वोट मांगते हैं, न नहर के नाम पर, बल्कि उनका उद्देश्य राजस्थान को विकसित राज्य बनाना है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुरेश सिंह रावत और राजेंद्र सिंह राठौड़ का कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्हें हल भेंट किया गया और 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं पद्मविभूषण देवेन्द्र झाझड़िया, भाजपा नेता राकेश जांगिड़, पूर्व प्रधान कुंदन बाबल, डॉ. महेश जोशी, साहवा नगर पालिका अध्यक्ष करमचंद नैण, सुरेन्द्र सिंह मिठड़ी, रामधन सांसी, हडियाल सरपंच राकेश शर्मा, कौशल पूनिया, सन्दीप काजला सहित कई नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, चंद्रराम गूरी, रतन सिंह राठौड़, महावीर पूनिया, शिव भगवान जोशी, नरेश सहारण, महावीर सैनी, भाजपा नेता विशाल शर्मा, तारानगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अनुप खंडेलवाल, मोहम्मद तैयब, अजीत सिंह राठौड़ सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण व शहरी लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वीरबहादुर सिंह राठौड़, राजेंद्र जोइया और जसवंत जांगिड़ ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed