फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Churu Crime News Bloody clash between two groups after forcibly lifting schoolgirls seven people injured

Churu Crime News: स्कूली छात्राओं को जबरन उठाने के बाद दो गुटों में खूनी संघर्ष, सात लोग घायल

Fri, 18 Aug 2023 01:54 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 18 Aug 2023 01:54 PM IST
सार

चुरू जिले में दो स्कूल छात्राओं को जबरन उठाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुरानी रंजिश को लेकर दो स्कूली नाबालिग छात्राओं को एक पक्ष ने अगवा किया था।

विज्ञापन
Churu Crime News Bloody clash between two groups after forcibly lifting schoolgirls seven people injured
खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के घायल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के चूरु जिले में दो स्कूली छात्राओं को जबरन उठाने का मामला सामने आया है। जिले के तारानगर तहसील के भालेरी थाना अंतर्गत गांव रिबिया में दो स्कूली छात्राओं को जबरन उठाने के बाद दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में सात लोग घायल हो गए। पुरानी रंजिश को लेकर दो स्कूली नाबालिग छात्राओं को एक पक्ष द्वारा अगवा किया गया। जिसका पता चलने पर दूसरे पक्ष के लोग उन्हें छुड़ाने गए। जहां पहले से ही हथियारों से लैस एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। खूनी संघर्ष में चार सगे भाइयों सहित दोनों पक्ष के सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


दोनों पक्षों की पुरानी रंजिश, खूनी संघर्ष में सात लोग घायल
बता दें, कि घायलों को गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। जिसमें सामने आया कि गांव रिबिया में एक ही जाति की दो गोत्रों में पुरानी रंजिश है। दोनों के परस्पर मामले भी दर्ज हैं। रंजिश को लेकर गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो स्कूली छात्राओं को उस समय अगवा कर लिया, जब वे गांव की ही दुकान पर सामान लेने आई थी। इस वजह से दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए। झगड़े में बरछी, कुल्हाड़ी, लाठियों से दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के हरिराम भाम्भू ( 42 ), श्योनारायण (35), श्री भगवान (30) और दूसरे पक्ष में चार सगे भाई जिनमें बुधाराम कस्वा (35), निरानाराम (45), भादर राम (55) और मनफूल (50) घायल हो गए। हमले में सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed