फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chittorgarh News ›   Chittorgarh Ten and half kilograms of opium worth more than 30 lakhs seized in two operations accused arrested

Chittorgarh News: दो कार्रवाई में पकड़ी 30 लाख से ज्यादा कीमत की साढ़े दस किलो अफीम, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 08:29 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 08:29 PM IST
सार

चित्तौड़गढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपये कीमत से अधिक की अफीम सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Chittorgarh Ten and half kilograms of opium worth more than 30 lakhs seized in two operations accused arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जिले की निकुंभ थाना पुलिस ने शुक्रवार रात व शनिवार को तस्करों के खिलाफ दो कार्रवाई की है। इसमें 10 किलो 600 ग्राम से अधिक अफीम पकड़ी है। पकड़ी गई अफीम का अनुमानित मूल्य 30 लाख से अधिक बताया जा रहा है। मामले में कुल तीन आरोपित गिरफ्तार किए हैं, जिनसे पकड़ी गई अफीम के संबंध में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि निकुंभ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ही दिन में दो कार्रवाई की है। इसमें शनिवार को एक कार्रवाई में निकुंभ थानाधिकारी राम सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त करते हुए निकुंभ से निम्बाहेड़ा रोड पर मालनखेड़ी गांव के यहां पहुंच नाकेबंदी की। इस दौरान एक सिल्वर रंग की कार आई, जिसमें दो व्यक्ति बैठे हुऐ नजर आए। इन्होंने नाकाबंदी देख कर कार पुनः घुमाकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने तत्काल घेरा देकर इन्हें रोका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 20 साल की सजा, पॉक्सो कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन


कार में चालक पंजाब में होशियारपुर जिले के चोटाला निवासी रणधीर सिंह पुत्र धर्म सिंह जट्ट सिख व साथी एमपी के मंदसौर जिले में बालागुड़ा निवासी घनश्याम पुत्र बाबुलाल पाटीदार मिले। इनकी कार की तलाशी लो तो एक थैले के अन्दर 01 से लेकर 09 तक डबल प्लास्टिक की थैलियो में कुल 09 किलो 466 ग्राम अवैध अफीम मिली। पुलिस ने अफीम व कार को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: जयपुर में तनाव, सड़कों पर उतरे लोग; जानें वसुंधरा और गहलोत सहित बेनीवाल क्या बोले

इसी प्रकार शुक्रवार रात को निकुम्भ से निम्बाहेडा रोड पर मालनखेडी के पास रोड के किनारे बस के इन्तजार में एक व्यक्ति खड़ा मिला। पुलिस को देख कर इसने भागने का प्रयास किया तो पीछा कर पकड़ा। इसकी पहचान एमपी में नीमच जिले के पालछा निवासी अनिल पुत्र कन्हैयालाल बंजारा के रूप में हुई। इसके कब्जेशुदा बैग के अन्दर 01 किलो 158 ग्राम अवैध अफीम को जब्त कर आरोपित को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। निकुंभ पुलिस ने दोनों कार्रवाई में कुल 10 किलो 624 ग्राम अवैध अफीम पकड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed