{"_id":"6a0d208741cfc735a80822ea","slug":"despite-the-scorching-heat-a-huge-crowd-of-devotees-is-gathering-at-the-sanwalia-seth-temple-chittorgarh-news-c-1-1-noi1550-4302291-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh News: सांवलिया सेठ के दरबार में आस्था का रिकॉर्ड, भंडार से निकली 23 करोड़ से ज्यादा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh News: सांवलिया सेठ के दरबार में आस्था का रिकॉर्ड, भंडार से निकली 23 करोड़ से ज्यादा राशि
Wed, 20 May 2026 06:45 PM IST
चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: चित्तौड़गढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 06:45 PM IST
सार
सांवलिया सेठ के दरबार में भक्तों की श्रद्धा लगातार बढ़ती जा रही है। चतुर्दशी पर खोले गए भंडार से अब तक 23 करोड़ रुपए से ज्यादा की दानराशि निकल चुकी है।
विज्ञापन
सांवलिया सेठ के दरबार में रिकॉर्ड चढ़ावा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और वैश्विक हालातों का असर भी भक्तों की श्रद्धा को कम नहीं कर पा रहा है। इसका अंदाजा मंदिर के भंडार से निकल रही रिकॉर्ड दानराशि से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
चतुर्दशी पर खोले गए मंदिर के भंडार की तीन चरणों में हुई गणना में अब तक 23 करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपए की नकद दानराशि प्राप्त हो चुकी है। मंदिर प्रशासन के अनुसार पहले चरण की गिनती में 11 करोड़ 30 लाख रुपए, दूसरे चरण में 5 करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपए और तीसरे चरण में 6 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पुष्कर में कांग्रेस का महामंथन: राहुल-खड़गे समेत जुटेंगे दिग्गज; चुनावी चक्रव्यूह भेदने का बनेगा प्लान
विज्ञापन
नकद राशि के अलावा भंडार से बड़ी मात्रा में सोना, चांदी और श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए कीमती उपहार भी मिले हैं। इनका मूल्यांकन मंदिर मंडल द्वारा अलग से किया जा रहा है। वहीं मनी ऑर्डर और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से प्राप्त राशि इस आंकड़े में शामिल नहीं है। गौरतलब है कि सांवलिया सेठ के दरबार में चढ़ावे की मात्रा इतनी अधिक होती है कि भंडार की गिनती कई दिनों तक चलती रहती है।