{"_id":"66c48b2be155919802018d32","slug":"chittorgarh-thieves-took-away-goods-worth-more-than-7-lakhs-had-gone-to-bhilwara-to-celebrate-rakhi-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chittorgarh : राखी मनाने भीलवाड़ा गए परिवार के सूने मकान के ताले तोड़े, सात लाख से ज्यादा का माल ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chittorgarh : राखी मनाने भीलवाड़ा गए परिवार के सूने मकान के ताले तोड़े, सात लाख से ज्यादा का माल ले उड़े चोर
Tue, 20 Aug 2024 05:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:55 PM IST
सार
रक्षाबंधन का त्योहार मनाने भीलवाड़ा गए एक परिवार के सूने मकान से चोर 80 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। परिवार ने अपने पड़ोसी को मकान की निगरानी रखने के लिए कहा था जिस पर पड़ोसी रात को मकान का हाल देखकर आए थे लेकिन देर रात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के कोतवाली थाना इलाके में एकलिंगपुरी कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार जैन परिवार के साथ राखी मनाने भीलवाड़ा गए थे। इस कारण शनिवार से ही मकान सूना पड़ा हुआ था। उन्होंने अपने पड़ोसी विनय कुमार जैन को घर की निगरानी के लिए भी कहा था। बताया गया कि सोमवार रात करीब 10 बजे विनय जैन अपने पड़ोसी के मकान पर आकर गए थे तब तक मकान का ताला लगा हुआ था लेकिन देर रात अज्ञात चोर फाटक को फांदकर अंदर घुसे और दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर कमरों की तलाशी ली।
विज्ञापन
पूरे घर की तलाशी लेने के बाद चोर करीब 80 हजार की नकदी, आठ तोला सोने व आधा किलो वजनी चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। इनका अनुमानित मूल्य 7 लाख रुपये बताया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी गई है जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोटोग्राफी करवाई है। पड़ोसी अधिवक्ता विनय जैन ने बताया कि रात को 10 बजे डाक में आई राखी देने के लिए उनके मकान पर आया था। फोन पर बात की तो पता चला कि वे भीलवाड़ा ही हैं। तब तक मकान पर सब कुछ सुरक्षित था। मंगलवार को परिवार के सदस्य लौटे तब चोरी का पता चल पाया।
विज्ञापन
जानकारी में सामने आया है कि राजेंद्र कुमार जैन के बैंक में लॉकर भी हैं। अमूमन कहीं बाहर जाते हैं तो आभूषण आदि लॉकर में ही रखते हैंइलेकिन इस बार शनिवार को ही भीलवाड़ा चले गए। इस दौरान व्यस्तता एवं अवकाश के कारण आभूषण बैंक लॉकर में नहीं रख पाए और चोर इतनी बड़ी वारदात करके चले गए।